जहानाबाद: टेहटा-सुमेरा रोड पर बिना नंबर प्लेट चल रहे टोटो पर कार्रवाई, कई चालकों से वसूला गया जुर्माना

Author Ramesh kumar|Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन

टोटो की जांच करते पुलिस कर्मी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जहानाबाद में टेहटा-सुमेरा रोड पर बिना नंबर प्लेट के टोटो (ई-रिक्शा) के खिलाफ परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. कई चालकों पर जुर्माना लगाया गया और सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की अपील की गई.

विज्ञापन

Jehanabad News: जिला परिवहन पदाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को टेहटा-सुमेरा रोड पर बिना नंबर प्लेट चल रहे टोटो (बैटरी चालित ई-रिक्शा) के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व परिवहन अवर निरीक्षक शंकर कुमार ने किया. जांच के दौरान बड़ी संख्या में टोटो वाहनों के दस्तावेज और नंबर प्लेट की जांच की गई. बिना नंबर प्लेट संचालित पाए गए कई टोटो चालकों पर नियमानुसार जुर्माना लगाया गया. अचानक हुई कार्रवाई से टोटो चालकों में हड़कंप की स्थिति देखी गई.

विज्ञापन

नियमों का पालन करने की अपील

परिवहन अवर निरीक्षक शंकर कुमार ने बताया कि सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है. उन्होंने सभी टोटो चालकों से वाहन का विधिवत पंजीकरण कराने तथा निर्धारित नंबर प्लेट लगाकर ही वाहन चलाने की अपील की. उन्होंने कहा कि बिना पंजीकरण और नंबर प्लेट के वाहन चलाना नियमों का उल्लंघन है, जिससे दुर्घटना अथवा किसी आपराधिक घटना की स्थिति में वाहन की पहचान करने में परेशानी होती है.

आगे भी जारी रहेगा जांच अभियान

शंकर कुमार ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी नियमित रूप से जांच अभियान चलाया जाएगा. उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग द्वारा समय-समय पर इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन