किराना दुकान में भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख, शॉर्ट सर्किट की आशंका

आग से क्षतिग्रस्त सामान
Jehanabad News: किराना दुकान में भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख, शॉर्ट सर्किट की आशंका. जहानाबाद के रतनी प्रखंड स्थित नोआवां गांव में एक किराना दुकान में अचानक आग लगने से करीब 10 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई. आग में किराना सामान, कपड़े, जूते-चप्पल और हार्डवेयर सहित दुकान में रखा पूरा सामान नष्ट हो गया.
Jehanabad News: (अविनाश कुमार की रिपोर्ट) जहानाबाद जिले के रतनी प्रखंड क्षेत्र स्थित नोआवां गांव में बीती रात एक किराना दुकान में अचानक आग लग जाने से लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई. घटना में दुकान में रखा किराना सामान, जूता-चप्पल, कपड़ा, हार्डवेयर समेत कई प्रकार की सामग्री पूरी तरह नष्ट हो गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने से करीब 10 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है.
रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे दुकानदार
जानकारी के अनुसार नोआवां गांव निवासी अमर साव गांव में ही किराना दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. दुकान में किराना सामान के अलावा जूता-चप्पल, कपड़े और हार्डवेयर का सामान भी रखा जाता था, जिससे उनकी अच्छी आमदनी होती थी. प्रतिदिन की तरह वह दुकान बंद कर जहानाबाद स्थित अपने मकान पर चले गए थे.
ग्रामीणों ने देखा धुआं, फिर मच गया हड़कंप
बताया जा रहा है कि रात करीब 11 बजे दुकान के गेट से धुआं निकलता देख ग्रामीणों को शक हुआ. जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक दुकान से आग की तेज लपटें निकलने लगीं. आग की भयावह स्थिति देखकर ग्रामीणों ने शोर मचाया और तत्काल इसकी सूचना दुकान मालिक अमर साव को दी.
ग्रामीणों और दमकल की मदद से पाया गया आग पर काबू
घटना की सूचना मिलते ही अमर साव जहानाबाद से गांव पहुंचे. इधर ग्रामीणों ने समरसेबल चलाकर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया. साथ ही शकूराबाद थाना और दमकल विभाग को भी सूचना दी गई.
सूचना मिलते ही दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. हालांकि तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो चुका था.
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
दुकानदार अमर साव ने बताया कि आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.
ALSO READ: Jehanabad News: घोसी में दर्दनाक सड़क हादसा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By करुणा तिवारी
करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.
वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.
डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.
इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.
लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










