तीसरे दिन भी चला जिला प्रशासन का बुलडोजर, अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप

Published by :PANKAJ KUMAR SINGH
Published at :08 May 2026 6:19 PM (IST)
विज्ञापन
तीसरे दिन भी चला जिला प्रशासन का बुलडोजर, अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप

जिला प्रशासन ने शुक्रवार को भी जिला मुख्यालय में अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया. तीसरे दिन बोधबन तालाब से लेकर थाना चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया

विज्ञापन

शहर के बोधबन तालाब से लेकर थाना चौक तक कार्रवाई, स्थानीय लोगों में दिखा आक्रोश जमुई. जिला प्रशासन ने शुक्रवार को भी जिला मुख्यालय में अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया. तीसरे दिन बोधबन तालाब से लेकर थाना चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में भारी पुलिस बल तैनात रहा. अभियान के दौरान बुलडोजर लगाकर सड़क किनारे दुकानों के आगे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया. कार्रवाई शुरू होते ही बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. कई दुकानदारों ने आनन-फानन में अपना सामान हटाना शुरू कर दिया. प्रशासन ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सड़क और सार्वजनिक जगहों पर अवैध कब्जा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. अभियान के दौरान अधिकारियों ने लोगों से सड़क को अतिक्रमण मुक्त रखने की अपील की, ताकि बाजार में जाम की समस्या से राहत मिल सके. वहीं पुलिस बल की मौजूदगी के कारण पूरे अभियान के दौरान स्थिति नियंत्रण में रही.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन