महंगे गिफ्ट्स नहीं, इस मदर्स डे मां को दें ये 5 अनमोल तोहफे, खुशी से भर आएगा उनका दिल

मदर्स डे पर मां के साथ समय बिताने के तरीके Ai image
Mothers Day 2026: मां सिर्फ हमारी जरूरतों का ख्याल नहीं रखतीं, बल्कि हर मुश्किल में हमारी सबसे बड़ी ताकत बनकर खड़ी रहती हैं. ऐसे में मदर्स डे उनके चेहरे पर मुस्कान लाने और उन्हें स्पेशल फील कराने का सबसे खूबसूरत मौका है. अगर आप भी इस दिन को यादगार बनाना चाहते हैं, तो ये आसान तरीके आपके बेहद काम आ सकते हैं.
Mothers Day 2026: हमारे जीवन में मां की भूमिका सबसे खास और जरूरी होती है. जिंदगी में चाहे कितनी भी जरूरी चीजें क्यों न हों, मां से बढ़कर कुछ भी नहीं होता. वह इकलौती ऐसी शख्स होती हैं जो बिना किसी उम्मीद के हर दिन हमारे लिए बहुत कुछ करती हैं. कुछ ही दिनों में मदर्स डे आने वाला है और ऐसे में अगर आप भी इस दिन को अपनी मां के लिए थोड़ा खास बनाना चाहते हैं, तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए ही है. वैसे तो मदर्स डे सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि अपनी मां को यह एहसास दिलाने का एक खूबसूरत मौका है कि वह हमारे लिए कितनी ज्यादा जरूरी हैं. जब आप अपनी मां को कोई महंगा गिफ्ट देते हैं, तो वह उन्हें कुछ समय के लिए खुश करता है, लेकिन जब आप उन्हें अपना समय देते हैं तो वह पल उन्हें हमेशा याद रहता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे आसान तरीके बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपनी मां के साथ ज्यादा समय बिता पाएंगे. इस खास दिन जब आप उनके साथ समय बिताएंगे, तो उनके चेहरे की मुस्कान देखकर आपके दिल में भी खुशी की एक अलग ही लहर दौड़ जाएगी.
मां के साथ बैठकर दिल की बातें शेयर करें
आज की बिजी लाइफ में अक्सर हम कामों को पूरा करते-करते मां के साथ समय बिताना ही भूल जाते हैं. अगर आप भी काफी टाइम से अपनी मां के साथ सुकून से नहीं बैठ पाएं हैं, तो मदर्स डे के दिन उनके लिए थोड़ा सा समय जरूर निकाल लें. उनके साथ बैठकर अपनी दिल की बातों को उनके साथ शेयर करें. आप उनसे उनकी बचपन की बातें पूछ सकते हैं या फिर उनकी पसंद के बारे में जानने की कोशिश भी कर सकते हैं. जब आप अपनी मां की बातों को ध्यान से सुनते हैं, तो उन्हें अंदर से काफी अच्छा महसूस होता है. उनके साथ बिताया हुआ यह छोटा सा समय आपकी मां के दिल को खुशियों से भर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: सुबह उठते ही चेहरे पर दिखेगा नैचुरल ग्लो, रात को सोने से पहले जरूर कर लें ये 5 काम
घर के कामों में उनका हाथ बंटाएं
हमारी मां ही वह शख्स है जो बिना रुके और थके हर दिन परिवार की छोटी से बड़ी जिम्मेदारियां उठाती आ रही हैं. ऐसे में आप मदर्स डे के दिन उनके कुछ कामों में मदद कर सकते हैं या फिर उनके कामों को भी खुद कर सकते हैं. किचन में उनके साथ मिलकर खाना बनाएं, किचन को खुद ही साफ कर दें या फिर घर की छोटी-छोटी जिम्मेदारियों से उन्हें फ्री कर दें. जब आप ऐसा करते हैं तो आपकी मां को आराम मिलेगा और साथ ही उन्हें यह भी लगेगा कि आप उनकी मेहनत की कद्र कर रहे हैं. अपनी मां के प्रति प्यार जताने का यह सबसे आसान लेकिन स्पेशल तरीका है.
उनके साथ उनकी पसंद की चीजें करें
हर मां की तरह आपकी मां की भी कुछ पसंदीदा चीजें जरूर होंगी. हो सकता है कि आपकी मां को मूवीज देखना अच्छा लगता हो या फिर उन्हें घूमना और शॉपिंग करना पसंद हो. ऐसे में मदर्स डे के दिन आपको उनकी पसंद को वैल्यू देने की कोशिश करनी चाहिए. उन्हें हर वह काम करने दें जो उन्हें करने में अच्छा लगता हो. अगर आपकी मां को घूमना-फिरना पसंद है, तो आप उन्हें शाम के समय घुमाने लेकर जा सकते हैं. यह बात समझ लीजिए कि जब आप उनके साथ समय बिताएंगे, तो उनके लिए यह किसी खास तोहफे से कम नहीं होगा.
यह भी पढ़ें: सिर्फ पेट ही नहीं, स्किन और बालों के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है पपीता, जानिए इसके अन्य फायदे
पुरानी यादों को फिर से ताजा करें
पुरानी साथ की तस्वीरें और इस तरह की छोटी-छोटी यादें आपकी मां के चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान ला सकती हैं. इस मदर्स डे अपनी फैमिली एल्बम निकाल लें और साथ बैठकर एक बार फिर से पुरानी यादों को ताजार करें. कई बार आपके बचपन की शरारतें और साथ के किस्से सुनकर वह इमोशनल हो जाएंगी तो कभी आपको उनके चेहरे पर खुशी साफ देखने को मिलने लगेगी. इसके अलावा आप अगर चाहें तो उनके लिए एक छोटा सा फोटो कोलाज या फिर अच्छे से एडिट किया हुआ वीडियो भी तैयार कर सकते हैं.
उन्हें फील कराएं कि वह आपके लिए कितनी स्पेशल हैं
कई बार आप अपनी मां को यह कहकर ही खुश कर सकते हैं कि वह आपके लिए कितनी स्पेशल और जरूरी है. इस मदर्स डे पर उन्हें प्यार से धन्यवाद कहें और यह भी बताएं कि उन्हीं की वजह से आपकी जिंदगी इतनी बेहतर बन पायी है. आप अगर चाहें तो एक छोटा सा लेकिन प्यार भरा नोट भी उन्हें लिख सकते हैं. कई बार मां को सिर्फ प्यार से गले लगाकर “लव यू मां” कहना भी उनके दिल को छू लेता है.
यह भी पढ़ें: सफेद बाल छिपाने के लिए अब पार्लर जाने की जरूरत नहीं, घर पर बनाएं ये नेचुरल हेयर डाई और पाएं काले-खूबसूरत बाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










