बैंक ऋण जमा करें, नहीं तो होगी कुर्की-जब्ती

Updated:
विज्ञापन

बैंक ऋण नहीं चुकाने वाले कर्जदारों के विरुद्ध जिले के बरहट प्रखंड के मलयपुर बिहार ग्रामीण बैंक व मलयपुर थाना पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से ऋण वसूली अभियान चलाया गया

विज्ञापन

कर्जदारों के खिलाफ बैंक व पुलिस का संयुक्त अभियान, लोक अदालत में समझौते का मौका बरहट. बैंक ऋण नहीं चुकाने वाले कर्जदारों के विरुद्ध जिले के बरहट प्रखंड के मलयपुर बिहार ग्रामीण बैंक व मलयपुर थाना पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से ऋण वसूली अभियान चलाया गया. इस दौरान प्रखंड के बरियारपुर एवं देवाचक गांव में छापेमारी कर ऋणियों को जल्द बकाया राशि जमा करने की चेतावनी दी गयी. अभियान के दौरान बैंक के जिला सर्टिफिकेट अधिकारी प्रेम कुमार हिमांशु ने बताया कि बैंक ऋण जानबूझकर नहीं चुकाने वाले कर्जदारों के विरुद्ध पीडीआर, एफआईआर व सरफेसी एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की जायेगी. जरूरत पड़ने पर कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया भी अपनायी जायेगी. शाखा प्रबंधक गोविंद प्रसाद ने ऋणियों से समय रहते बकाया राशि जमा करने की अपील की. उन्होंने बताया कि आगामी 09 मई को व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक द्वारा आकर्षक छूट का लाभ भी दिया जायेगा. ऋणधारक इस अवसर का लाभ उठाकर अपना ऋण चुकता कर नो ड्यूज प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं. मौके पर सहायक प्रबंधक दीपक कुमार सहित बैंक एवं पुलिस के अधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन