बिहार पुलिस ASI भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, देखें पूरा शेड्यूल

Edited by Ravi Mallick
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक फोटो (Canva)

BPSSC ASI Exam Date 2026: बिहार पुलिस में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. बिहार पुलिस सेवा आयोग (BPSSC) की तरफ से एएसआई भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित हो गई है. इस परीक्षा के माध्यम से कुल 462 पदों पर भर्तियां होंगी.

विज्ञापन

BPSSC ASI Exam Date 2026: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ऑपरेशन) भर्ती परीक्षा 2026 की तारीख घोषित कर दी है. आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, बिहार पुलिस रेडियो (वायरलेस) में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ऑपरेशन) के 462 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा 22 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा एक ही पाली में होगी.

BPSSC ASI Exam Date 2026: कब होगी परीक्षा?

आधिकारिक नोटिस के मुताबिक परीक्षा 22 जुलाई 2026 (बुधवार) को आयोजित होगी. परीक्षा का समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक निर्धारित किया गया है. सभी उम्मीदवारों को सुबह 9:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा.

BPSSC ASI Exam Date 2026: ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर “Latest Notices” या “Recruitment” सेक्शन खोलें.
  • ASI Operation Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • परीक्षा तिथि से संबंधित नोटिस को डाउनलोड करें.
  • एडमिट कार्ड जारी होने पर उसी भर्ती लिंक पर जाएं.
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन करें.
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें.

BPSSC ASI Operation Exam Date Notice Check Here

462 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के जरिए बिहार पुलिस रेडियो (वायरलेस) में कुल 462 पदों को भरा जाएगा. इनमें विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षण के अनुसार सीटें निर्धारित की गई हैं.

सामान्य वर्ग के लिए 185 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 46 पद, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के लिए 83 पद, पिछड़ा वर्ग (BC) के लिए 55 पद, बीसी महिला वर्ग के लिए 14 पद, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 74 पद और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 5 पद आरक्षित हैं.

यह भी पढ़ें: राजस्थान PTET का रिजल्ट जारी, जानें कैसे करें चेक

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन