सड़क किनारे घायल मिली अज्ञात महिला, छपरा अस्पताल ले जाते समय हुई मौत, गर्दन पर मिले कई निशान

Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन

अस्पताल में महिला का शव

Woman Murder Case in Saran : मिश्रा) सारण जिले के मकेर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली एक अज्ञात महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई. महिला की गर्दन पर धारदार हथियार से वार के निशान मिलने के बाद पुलिस हत्या की आशंका को लेकर मामले की जांच में जुट गई है.

विज्ञापन

Woman Murder Case in Saran : (हरि प्रकाश मिश्रा) सारण जिले के मकेर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली एक अज्ञात महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई. महिला की गर्दन पर धारदार हथियार से वार के निशान मिलने के बाद पुलिस हत्या की आशंका को लेकर मामले की जांच में जुट गई है.

सड़क किनारे लहूलुहान हालत में मिली महिला

जानकारी के अनुसार गुरुवार को मकेर थाना क्षेत्र के फुलवरिया नहर सड़क के किनारे स्थानीय लोगों ने एक महिला को लहूलुहान हालत में पड़ा देखा. घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही मकेर थानाध्यक्ष संग्राम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे.

Saran News : अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मकेर पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया. हालांकि अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही महिला की मौत हो गई.

गर्दन पर मिले धारदार हथियार से वार के निशान

पुलिस जांच में महिला की गर्दन पर धारदार हथियार से हमले के निशान मिले हैं. इसके बाद मामला संदिग्ध हो गया और पुलिस हत्या की आशंका के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है.

चारपहिया वाहन से लाकर फेंकने की आशंका

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है. समाचार लिखे जाने तक मृत महिला की पहचान नहीं हो सकी थी. पुलिस उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है.

सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ

घटना की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. साथ ही स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि महिला की पहचान और घटना के पीछे की सच्चाई सामने आ सके.

Also Read : गोपालगंज में प्रभात खबर ने 611 मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, मेडल और प्रशस्ति पत्र पाकर खिल उठे चेहरे

विज्ञापन
Vivek Singh

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

Vivek Singh : विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है. इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन