छपरा जंक्शन पर कचरे के बीच पड़ा मिला अशोक स्तंभ युक्त ध्वज, रेल प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल
कचरे और गंदगी के बीच पड़ा है ध्वज
Ashok Stambh Flag Found in Garbage : छपरा जंक्शन पर रेल मंत्री के हालिया कार्यक्रम के दौरान हटाया गया अशोक स्तंभ युक्त ध्वज कार्यक्रम समाप्त होने के कई दिनों बाद भी सर्कुलेटिंग एरिया में कचरे के बीच पड़ा मिला है.
Ashok Stambh Flag Found in Garbage : (हरि प्रकाश मिश्रा) छपरा जंक्शन पर रेल मंत्री के हालिया कार्यक्रम के दौरान हटाया गया अशोक स्तंभ युक्त ध्वज कार्यक्रम समाप्त होने के कई दिनों बाद भी सर्कुलेटिंग एरिया में कचरे के बीच पड़ा मिला है. राष्ट्रीय प्रतीक से जुड़े ध्वज की यह स्थिति सामने आने के बाद रेल प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं.
आपके शहर में
Siwan News : कचरे और गंदगी के बीच पड़ा है ध्वज.
जानकारी के अनुसार स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में अशोक स्तंभ युक्त ध्वज के आसपास गंदगी फैली हुई है. स्थानीय दुकानदारों द्वारा भी वहां कूड़ा-कचरा और अन्य बेकार सामग्री फेंकी जा रही है. ऐसे में राष्ट्रीय प्रतीक से जुड़ी सामग्री के रखरखाव को लेकर रेलवे की संवेदनशीलता पर सवाल खड़े हो रहे हैं.
रेल मंत्री के कार्यक्रम के दौरान हटाया गया था ध्वज.
बताया जाता है कि रेल मंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान इस ध्वज को उसके स्थान से हटाया गया था. हालांकि कार्यक्रम समाप्त होने के बाद इसे सम्मानजनक तरीके से सुरक्षित रखने या पुनः स्थापित करने के बजाय सर्कुलेटिंग एरिया के एक किनारे छोड़ दिया गया.
Chhapra News : यात्रियों के बीच चर्चा का विषय बनी घटना.
प्रतिदिन हजारों यात्रियों की आवाजाही वाले छपरा जंक्शन पर राष्ट्रीय प्रतीक से जुड़े ध्वज का इस तरह कचरे के बीच पड़ा रहना लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. यात्रियों और स्थानीय लोगों ने इसे गंभीर लापरवाही बताया है.
लोगों ने प्रशासन से की कार्रवाई की मांग.
भगवान बाजार निवासी सन्नी कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय प्रतीक से जुड़ी सामग्री के रखरखाव को लेकर रेलवे प्रशासन को अधिक संवेदनशील होना चाहिए. उन्होंने स्टेशन परिसर में फैली गंदगी पर भी चिंता जताई. लोगों का आरोप है कि इस मामले पर न तो आरपीएफ ने ध्यान दिया है और न ही संबंधित रेल अधिकारियों ने कोई पहल की है.
स्टेशन परिसर की सफाई व्यवस्था पर भी उठे सवाल.
स्थानीय लोगों का कहना है कि स्टेशन परिसर में गंदगी की समस्या लगातार बनी हुई है. ऐसे में राष्ट्रीय प्रतीक से जुड़े ध्वज का कचरे के बीच पड़ा रहना रेलवे प्रशासन की लापरवाही को उजागर करता है. लोगों ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने और ध्वज को सम्मानजनक स्थान पर रखने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए