दिल्ली अब दूर नहीं, 28 जून से फिर नियमित चलेगी छपरा-आनंद विहार एक्सप्रेस, जानिए टाइमिंग और रूट

Edited by Sakshi kumari
Updated:
विज्ञापन

ट्रेन में सवारी करते यात्री

Chapra-Anand Vihar Express: रेलवे ने 12527/12528 छपरा-आनंद विहार टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित संचालन 28 जून से शुरू करने का निर्णय लिया है. यात्रियों को दिल्ली रूट पर राहत मिलेगी.

विज्ञापन

सारण के छपरा से विकास कुमार की रिपोर्ट
Chapra-Anand Vihar Express:
दिल्ली और पूर्वांचल के बीच यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है. रेलवे प्रशासन ने 12527/12528 छपरा-आनंद विहार टर्मिनस-छपरा साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित संचालन 28 जून 2026 से शुरू करने का फैसला किया है. ट्रेन के नियमित परिचालन से छपरा, बलिया, मऊ, आजमगढ़ और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी.

28 जून से नियमित रूप से चलेगी ट्रेन

रेलवे प्रशासन ने 12527/12528 छपरा-आनंद विहार टर्मिनस-छपरा साप्ताहिक एक्सप्रेस के नियमित संचालन की घोषणा की है. इसके तहत 12527 छपरा-आनंद विहार एक्सप्रेस 28 जून 2026 से प्रत्येक रविवार को तथा 12528 आनंद विहार टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस 29 जून 2026 से प्रत्येक सोमवार को नियमित रूप से संचालित होगी.

छपरा से कब रवाना होगी ट्रेन?

12527 छपरा-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार को छपरा से रात 8:50 बजे प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन बलिया, मऊ, आजमगढ़, शाहगंज, जौनपुर, सुलतानपुर, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ और गाजियाबाद होते हुए अगले दिन दोपहर 2:00 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी.

आनंद विहार से वापसी में कब चलेगी ट्रेन?

12528 आनंद विहार टर्मिनस-छपरा साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार को शाम 4:25 बजे आनंद विहार टर्मिनस से रवाना होगी. यह ट्रेन गाजियाबाद, अलीगढ़, कानपुर, लखनऊ, सुलतानपुर, जौनपुर, शाहगंज, आजमगढ़, मऊ और बलिया होते हुए अगले दिन सुबह 9:40 बजे छपरा पहुंचेगी.

किन-किन स्टेशनों को मिलेगा लाभ?

इस ट्रेन के नियमित संचालन से छपरा, बलिया, मऊ, आजमगढ़, शाहगंज, जौनपुर, सुलतानपुर, लखनऊ, कानपुर और दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा. विशेष रूप से दिल्ली में कामकाज, शिक्षा और व्यवसाय से जुड़े यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी.

ट्रेन में कितने कोच होंगे?

रेलवे के अनुसार इस ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे. इनमें सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी तथा लगेज व जनरेटर कोच शामिल रहेंगे. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा की योजना बनाने से पहले आरक्षण और ट्रेन की अद्यतन जानकारी जांचने की अपील की है. नियमित संचालन शुरू होने से दिल्ली रूट पर यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा विकल्प उपलब्ध होगा.

Also Read: saran news : जानें सारण जिले में आज का दर्शन, ओपीडी में कौन होंगे डॉक्टर, शहर में कहां क्या होगा

विज्ञापन
Sakshi kumari

लेखक के बारे में

By Sakshi kumari

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन