आपदा में परिजनों को खो चुके परिवारों को वर्षो बाद मिली अनुदान राशि, सारण में 5 परिजनों को मिला 4-4 लाख रुपये

Updated:
विज्ञापन

आपदा अनुग्रह अनुदान के तहत पांच मृतकों के आश्रितों को मिला चेक

Saran Disaster Relief Grant : सारण में सड़क दुर्घटना और पानी में डूबने जैसी घटनाओं में अपने परिजनों को खो चुके परिवारों को आखिरकार राहत मिली है. बुधवार को तरैया अंचल कार्यालय में आपदा अनुग्रह अनुदान योजना के तहत पांच मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया.

विज्ञापन

Saran Disaster Relief Grant : (मनोज कुमार) सारण में सड़क दुर्घटना और पानी में डूबने जैसी घटनाओं में अपने परिजनों को खो चुके परिवारों को आखिरकार राहत मिली है. बुधवार को तरैया अंचल कार्यालय में आपदा अनुग्रह अनुदान योजना के तहत पांच मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया. चेक मिलने के बाद पीड़ित परिवारों ने सरकार और प्रशासन के प्रति आभार जताया.

आपके शहर में

विज्ञापन

अंचल कार्यालय में आयोजित हुआ चेक वितरण कार्यक्रम

बुधवार को तरैया अंचल कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न पंचायतों के पांच मृतकों के आश्रितों को आपदा अनुग्रह अनुदान की राशि प्रदान की गई. अंचलाधिकारी पंकज कुमार सिंह ने लाभुकों को चेक सौंपते हुए सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी.

सड़क हादसे और डूबने की घटनाओं में हुई थी मौत

सीओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि भागवतपुर पंचायत के बेलहरी गांव निवासी मोतीलाल राम की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी. उनके आश्रित को चार लाख रुपये का चेक दिया गया. इसके अलावा अन्य मृतकों के परिजनों को भी अनुदान राशि उपलब्ध कराई गई.

Saran News : इन परिवारों को मिला अनुग्रह अनुदान

अंचल कार्यालय से बेलहरी निवासी मृतका सुधा देवी, चंचलिया पंचायत के भलुआ भिखारी गांव निवासी मृतका सावित्री देवी, डुमरी पंचायत के डुमरी गांव निवासी मृतक मुन्ना कुमार सिंह तथा तरैया पंचायत निवासी मृतका चमेली देवी के आश्रितों को भी चार-चार लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया.

दुख की घड़ी में सरकार बनी सहारा

अधिकारियों ने बताया कि इन परिवारों ने वर्षों पहले अपने प्रियजनों को खो दिया था और लंबे समय से अनुग्रह राशि की प्रतीक्षा कर रहे थे. सरकार की आपदा अनुग्रह अनुदान योजना के तहत यह आर्थिक सहायता प्रदान की गई है, जिससे पीड़ित परिवारों को कुछ राहत मिल सके.

जनप्रतिनिधियों और कर्मियों की रही मौजूदगी

चेक वितरण कार्यक्रम के दौरान सीओ पंकज कुमार सिंह, अंचल प्रभारी प्रधान सहायक रणधीर रंजन, मुखिया संघ अध्यक्ष सह भागवतपुर मुखिया मुकेश कुमार यादव, चंचलिया मुखिया नंदकिशोर साह, तरैया के वार्ड सदस्य सह भाजपा नेता अवनीश कुमार सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधि, कर्मचारी और लाभुक परिवार मौजूद रहे.

Also Read : गोपालगंज उत्पाद स्पेशल कोर्ट ने 108 लीटर शराब के साथ पकड़े गए तस्कर को 5 साल की सजा और 1 लाख का लगाया जुर्माना

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन