सारण: मढ़ौरा के आठ युवाओं ने पटना में किया रक्तदान, दिया मानवता का संदेश
रक्तदान करते हुए मढ़ौरा का सामाजिक कार्यकर्ता आफताब अली
सारण जिले के आठ युवा सामाजिक संगठन से जुड़े, पटना के ब्लड बैंक में स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता और इंसानियत की अनूठी मिसाल पेश की. उनकी इस पहल से समाज में एक प्रेरणादायक संदेश गया है. संगठन ने भविष्य में नियमित रक्तदान शिविर चलाने की भी योजना बनाई है.
सारण: मानवता और इंसानियत की सेवा की मिसाल पेश करते हुए स्थानीय सामाजिक संगठन से जुड़े आठ युवाओं ने पटना स्थित ब्लड बैंक पहुंचकर स्वेच्छा से रक्तदान किया. युवाओं की इस पहल से समाज में सकारात्मक और प्रेरणादायक संदेश गया.
आपके शहर में
रक्तदान करने वालों में सामाजिक कार्यकर्ता व संगठन के संयोजक आफताब अली, प्रखंड अध्यक्ष जैनुद्दीन, मसरख के रुस्तम अली, मढ़ौरा विक्रमपुर के बिट्टू सिंह, मिर्जापुर के एजाज अली और असोइया-मिर्जापुर के अरशद अली समेत अन्य सदस्य शामिल रहे.
रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद का संकल्प
इस मौके पर संगठन के संयोजक आफताब अली ने कहा कि रक्तदान महादान है. किसी जरूरतमंद मरीज की जिंदगी बचाने में रक्त की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. उन्होंने कहा कि सामाजिक संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारा, मानवता और इंसानियत की भावना को मजबूत करना है.
उन्होंने युवाओं से भी आगे बढ़कर रक्तदान जैसे सामाजिक कार्यों में भाग लेने की अपील की.
नियमित रक्तदान अभियान चलाने की तैयारी
आफताब अली ने बताया कि भविष्य में और अधिक लोगों को संगठन से जोड़कर नियमित रूप से रक्तदान शिविर और जागरूकता अभियान चलाये जायेंगे. इसका उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग करना है.
उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से सामाजिक सेवा के कार्यों को और व्यापक रूप दिया जायेगा. रक्तदान करने वाले युवाओं की पहल की स्थानीय स्तर पर भी सराहना की गयी.
इसे भी पढ़ें: सारण के मशरक में आर्केस्ट्रा डांसर के साथ हैवानियत, सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म; जांच में जुटी पुलिस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए