सारण के मशरक में आर्केस्ट्रा डांसर के साथ हैवानियत, सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म; जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

पीड़िता से बयान लेते हुए महिला पुलिस.

मशरक थाना क्षेत्र में एक आर्केस्ट्रा कलाकार के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है. कार्यक्रम से लौटते समय सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म का आरोप है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है और मामले की गहन जांच कर रही है.

विज्ञापन

Orchestra Artist Rape: मशरक थाना क्षेत्र में कार्यक्रम से लौट रही एक आर्केस्ट्रा कलाकार के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जन्मोत्सव कार्यक्रम के लिए बुक किए गए थे तीन कलाकार

पहाड़पुर गांव स्थित हलचल आर्केस्ट्रा के संचालक विकास सिंह ने बताया कि 22 अगस्त को शास्त्री टोला, मशरक निवासी ऋषव कुमार तिवारी उर्फ राज तिवारी ने पूर्व सराय, मशरक स्थित राजलक्ष्मी मैरेज हॉल में जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान नृत्य-संगीत के लिए उनके यहां से तीन डांसर बुक किए थे. कार्यक्रम समाप्त होने के बाद अहले सुबह सभी कलाकार बाइक से वापस लौट रहे थे.

फोन पर दी घटना की सूचना

वापसी के दौरान पीड़िता ने फोन कर संचालक को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही संचालक मौके पर पहुंचे और पीड़िता को बदहवास हालत में अमनौर लाया गया. इसके बाद उसे उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया.

पीड़िता से बयान लेते हुए महिला पुलिस | Prabhat Khabar Network

पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर लिया बयान

घटना की सूचना मिलने पर अमनौर थानाध्यक्ष बिमलेश कुमार महिला पुलिस बल के साथ सीएचसी पहुंचे और पीड़िता का बयान दर्ज किया. घटना स्थल तरैया क्षेत्र में होने के कारण तरैया पुलिस भी अमनौर सीएचसी पहुंची और आगे की जांच व कार्रवाई के लिए पीड़िता को अपने साथ ले गयी.

सुनसान जगह पर ले जाने का आरोप

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कार्यक्रम से लौटने के दौरान एक युवक उसे सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ गलत हरकत की. इसके बाद उसके कुछ अन्य साथी भी वहां पहुंचे और उसके साथ छेड़खानी करने के साथ धमकी देने का आरोप है.

पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार मामले की गहन जांच की जा रही है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और दोषियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है.

Also Read : गोपालगंज का सिंहासनी धाम क्यों है खास? आज भी मौजूद हैं 208 कुएं और 208 पोखर, पांडवों के राजसूय यज्ञ से जुड़ी है मान्यता


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन