छपरा में एसएसपी रौशन कुमार ने पुलिस केंद्र का किया निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

निरीक्षण करते एसएसपी रौशन कुमार

वरीय पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने रविवार को पुलिस केंद्र का निरीक्षण कर साफ-सफाई, रख-रखाव और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. उन्होंने पुलिसकर्मियों के अनुशासन, कल्याण और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

विज्ञापन

Police Station Inspection: वरीय पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने रविवार को पुलिस केंद्र का निरीक्षण किया. पुलिस केंद्र पहुंचने पर पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने एसएसपी को सलामी दी. इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय अभिषेक कुमार, पुलिस उपाधीक्षक रिजर्व सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

सलामी ग्रहण करने के बाद एसएसपी ने पुलिस केंद्र परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया. उन्होंने परिसर की साफ-सफाई, रख-रखाव, सुरक्षा व्यवस्था तथा पुलिसकर्मियों को उपलब्ध करायी जा रही मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया. इस दौरान संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये.

विभिन्न शाखाओं के कार्यों की ली जानकारी

इसके बाद एसएसपी ने पुलिस केंद्र स्थित विभिन्न शाखाओं एवं कार्यालयों का निरीक्षण किया. उन्होंने संबंधित शाखाओं में संचालित कार्यों, अभिलेखों के संधारण, लंबित कार्यों और कार्यों की प्रगति की समीक्षा की.

एसएसपी ने शाखावार जानकारी लेते हुए लंबित मामलों का समयबद्ध एवं प्रभावी तरीके से निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कार्यालयी कार्यों में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए और अभिलेखों का संधारण व्यवस्थित तरीके से किया जाये.

पुलिसकर्मियों की सुविधाओं और अनुशासन पर जोर

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने पुलिसकर्मियों के अनुशासन, कल्याण और मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा. उन्होंने पुलिस केंद्र परिसर में बेहतर कार्य वातावरण बनाए रखने का निर्देश दिया.

उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा, अनुशासन और तत्परता के साथ निर्वहन करने को कहा. साथ ही आमजनों के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं और शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

Also Read : गोपालगंज का सिंहासनी धाम क्यों है खास? आज भी मौजूद हैं 208 कुएं और 208 पोखर, पांडवों के राजसूय यज्ञ से जुड़ी है मान्यता


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन