सारण में विज्ञान-गणित-संगणक मेले का आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि गण

Saraswati Shishu Vidya Mandir Science Fair: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर ने विद्यालय स्तरीय विज्ञान-गणित-संगणक मेले का आयोजन किया. छात्रों ने विज्ञान, गणित और कंप्यूटर के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और नवाचार का प्रदर्शन कर अतिथियों का मन मोह लिया. चयनित विद्यार्थी अब प्रांतीय मेले में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे.

विज्ञापन

Saraswati Shishu Vidya Mandir Science Fair: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में विद्यालय स्तरीय विज्ञान-गणित-संगणक मेले का भव्य आयोजन किया गया. मेले में विद्यार्थियों ने विज्ञान, गणित एवं संगणक के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता, तार्किक क्षमता और नवाचार का प्रभावशाली प्रदर्शन किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. केपी श्रीवास्तव, प्राचार्य, जगदम कॉलेज, प्रो. नवीन कुमार ओझा, प्रो. महेंद्र मिश्रा, बबन सिंह, शशि कुमार सिंह, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, यशपाल सिंह, विद्या सागर विद्यार्थी, विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद यादव, सचिव सुरेश प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष अमरेश कुमार मिश्रा, दीपमाला एवं प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना मेले का उद्देश्य

कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए विज्ञान आचार्य दिलीप पति तिवारी ने मेले के उद्देश्य, उसकी उपयोगिता एवं विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि विज्ञान, गणित एवं संगणक के माध्यम से विद्यार्थियों की जिज्ञासा, तार्किक क्षमता और नवाचार को नई दिशा मिलती है.

उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों को पाठ्यक्रम से अलग प्रयोग और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से सीखने का अवसर प्रदान करते हैं.

अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की

मुख्य अतिथि डॉ. केपी श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों के वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं रचनात्मक प्रयासों की सराहना की. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में प्रयोगधर्मिता, समस्या समाधान की क्षमता और वैज्ञानिक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति एवं प्रधानाचार्य ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें भविष्य की वैज्ञानिक एवं तकनीकी चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं.

मॉडलों और प्रयोगों से बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

मेले में विद्यार्थियों ने विज्ञान एवं गणित के विभिन्न मॉडलों, प्रयोगों तथा संगणक आधारित प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया. विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का ध्यान आकर्षित किया.

प्रांतीय स्तर के मेले में शामिल होंगे चयनित विद्यार्थी

विद्यालय के प्रधानाचार्य के नेतृत्व में आयोजित इस मेले को विज्ञान-गणित-संगणक मेला प्रमुख अनिल कुमार आजाद एवं ऋचा गुप्ता, विज्ञान, मणि भूषण सिंह, संगणक तथा विशाल कुमार सिंह, गणित के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया.

मेले में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चयनित विद्यार्थी अब प्रांतीय विज्ञान, गणित एवं संगणक मेला-2026 में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे. यह आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर, बिहारीगंज में होगा.

कार्यक्रम में विद्यालय के सभी आचार्य बंधु-भगिनी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें: सारण के मशरक में आर्केस्ट्रा डांसर के साथ हैवानियत, सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म; जांच में जुटी पुलिस


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन