सारण के मढ़ौरा में सैकड़ों लोगों को निःशुल्क बांटे गये फलदार पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करते अतिथि गण
सारण जिले के शिल्हौरी गांव में 'एक पौधा लगाएं-पर्यावरण बचाएं' के संदेश के साथ सैकड़ों लोगों को निःशुल्क फलदार पौधे बांटे गए. इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के महत्व पर जोर दिया गया.
Sharang free fruit plant distribution: स्थानीय प्रखंड के शिल्हौरी गांव में रविवार को निःशुल्क फलदार पौधा वितरण एवं ‘विशिष्ट व सहयोगी सम्मान समारोह-2026’ का आयोजन किया गया. ‘एक पौधा लगाएं-पर्यावरण बचाएं, फलदार वृक्ष लगाएं-भविष्य सजाएं’ के संदेश के साथ आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों स्थानीय लोगों के बीच फलदार पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया.
आपके शहर में
दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ परम सत्य जनकल्याण ट्रस्ट से जुड़े वासुदेव प्रसाद सिंह, डॉ. सी.पी. यादव और दिनेश कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान संस्था के संस्थापक सह सचिव दिनेश कुमार गुप्ता और अध्यक्ष चंदन कुमार यादव ने ‘हर घर फलदार वृक्ष और हर गांव हरियाली’ का संकल्प दोहराया.
उन्होंने बताया कि ट्रस्ट स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, पर्यावरण, अनुसंधान और अध्यात्म के क्षेत्र में कार्य करते हुए समाज और मानव के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयासरत है.
समाजसेवा और पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान
समारोह के दौरान समाज, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विशिष्ट लोगों को ‘जनसेवा एवं पर्यावरण सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया. आयोजकों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण के साथ-साथ पौधों का संरक्षण भी जरूरी है.
कार्यक्रम में डॉ. ज्वाला प्रसाद, विष्णु गुप्ता, पवन सिंह, आचार्य सर्वानंद शर्मा, चंदन कुमार यादव, रंजीत कुमार और वीर आदित्य कुमार सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.
पौधरोपण और संरक्षण का लिया संकल्प
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल व संरक्षण का संकल्प लिया. आयोजकों ने लोगों से अपने घर, खेत और आसपास के खाली स्थानों पर फलदार पौधे लगाने की अपील की.
इसे भी पढ़ें: सारण के मशरक में आर्केस्ट्रा डांसर के साथ हैवानियत, सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म; जांच में जुटी पुलिस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए