सहरसा सदर अस्पताल जाने से पहले जरूर पढ़ें, आज किस विभाग में कौन डॉक्टर देंगे परामर्श

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Saharsa Sadar Hospital OPD: अगर आप गुरुवार को मॉडल सदर अस्पताल, सहरसा में इलाज कराने जा रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले यह खबर जरूर पढ़ लें. अस्पताल प्रशासन ने ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं के लिए डॉक्टरों की ड्यूटी सूची जारी कर दी है.

विज्ञापन

सहरसा से अंजन आर्यन की रिपोर्ट

Saharsa Sadar Hospital OPD: मॉडल सदर अस्पताल, सहरसा में गुरुवार को सभी विभागों की ओपीडी सेवाएं संचालित होंगी. अस्पताल प्रशासन की ओर से जारी दैनिक कर्तव्य तालिका के अनुसार महिला, पुरुष, शिशु, नेत्र, हड्डी और दंत रोग समेत विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है. खास बात यह है कि महिला मरीजों के लिए स्त्री रोग विभाग में एक गायनी डॉक्टर उपलब्ध रहेंगी. ऐसे में मरीज अस्पताल पहुंचने से पहले डॉक्टरों की ड्यूटी सूची जरूर देख लें.

महिला मरीजों के लिए आज उपलब्ध रहेंगी गायनी विशेषज्ञ

मॉडल सदर अस्पताल के स्त्री रोग विभाग में गुरुवार को डॉ प्रभा वर्मा महिला मरीजों को परामर्श देंगी. अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में महिला मरीज इलाज के लिए पहुंचती हैं. गर्भावस्था, स्त्री रोग और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़ी महिलाओं को विशेषज्ञ परामर्श का लाभ मिलेगा.

ओपीडी में इन विभागों के डॉक्टर रहेंगे मौजूद

पुरुष बाह्य विभाग में डॉ रौशन लाल, नेत्र बाह्य विभाग में डॉ मसरूर आलम, शिशु बाह्य विभाग में डॉ महबूब आलम, अस्थि बाह्य विभाग में डॉ राजेश कुमार रंजन और शल्य विभाग में डॉ ओम प्रकाश भारती मरीजों का इलाज करेंगे. इसके अलावा दंत बाह्य विभाग में डॉ संतोष झा, आयुष विभाग में डॉ अजय कुमार तथा एसएनसीयू में डॉ अरविंद कुमार अपनी सेवाएं देंगे.

Saharsa Sadar Hospital OPD: इमरजेंसी सेवा 24 घंटे रहेगी चालू

अस्पताल की इमरजेंसी सेवा चौबीसों घंटे संचालित रहेगी. सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ विक्रम कुमार, दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक डॉ शिवम कुमार और रात 10 बजे से अगले दिन सुबह 8 बजे तक डॉ मधुर कृष्णा आपातकालीन सेवाओं की जिम्मेदारी संभालेंगे. वहीं सर्जन ऑन कॉल के रूप में डॉ मुंतका और फिजिशियन ऑन कॉल व आईसीयू के लिए डॉ अखिलेश्वर प्रसाद उपलब्ध रहेंगे.

यह भी पढ़ें: भरत तिवारी एनकाउंटर पर नरकटियागंज में फूटा गुस्सा, कैंडल और तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे युवा

प्रसव गृह में भी तैनात रहेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर

आपातकालीन प्रसव गृह में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ रंभा कुमारी, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ कुमारी भारती और रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ नेहा ड्यूटी पर रहेंगी.

ओपीडी में मरीजों को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा शाम 4 बजे से 6 बजे तक देखा जाएगा. पंजीयन का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है. पंजीयन शुल्क मात्र 2 रुपये रखा गया है.

यह भी पढ़ें: भरत तिवारी एनकाउंटर पर नरकटियागंज में फूटा गुस्सा, कैंडल और तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे युवा

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन