सहरसा में रौनियार वैश्य समाज की नई पहल, शवदाह भूमि से विवाह भवन तक इन मुद्दों पर बनी रणनीति
बैठक में सम्मानित करते रौनियार वैश्य समाज के सदस्य | Prabhat Khabar Network
सहरसा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रौनियार वैश्य समाज संगठन का औपचारिक शुभारंभ किया गया. समाज की एकजुटता और मजबूती के उद्देश्य से हुई बैठक में शवदाह भूमि और विवाह भवन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर रणनीति बनाई गई. समाज के विकास और भविष्य के लिए एकजुट प्रयास का संकल्प लिया गया.
सहरसा : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को सहरसा में रौनियार वैश्य समाज के संगठन की औपचारिक शुरुआत की गयी. समाज में एकजुटता, भाईचारा और सामाजिक मजबूती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 15 अगस्त को नरेश जी के आवास पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान बैठक हुई. बैठक में सर्वसम्मति से संगठन का नाम रौनियार वैश्य समाज सहरसा रखा गया. संगठन के गठन की घोषणा बरियाही बाजार में की गयी, जहां बड़ी संख्या में समाज के लोग जुटे और पहल का स्वागत करते हुए अपना समर्थन दिया.
शवदाह के लिए भूमि और विवाह भवन पर चर्चा
बैठक में समाज की मजबूती और विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई. इनमें शवदाह के लिए भूमि की उपलब्धता, विवाह भवन का निर्माण और आपातकालीन सहायता को प्राथमिकता देने पर सहमति बनी. सदस्यों ने कहा कि बुनियादी सुविधाओं के अभाव में समाज के लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इन समस्याओं के समाधान के लिए संगठित होकर प्रयास करने की जरूरत है.
समाज के विकास का लिया संकल्प
संगठन के गठन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने एकजुटता का परिचय दिया. सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने और सामाजिक कार्यों को गति देने के लिए आवश्यक कदम उठाने का संकल्प लिया. उपस्थित लोगों ने कहा कि यह पहल समाज की एकता और आने वाली पीढ़ी के बेहतर भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी.
कार्यक्रम में अजीत कुमार, राजू गुप्ता, दिनेश प्रसाद गुप्ता, किशोर गुप्ता, संतोष गुप्ता, शिशुपाल गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, पप्पू गुप्ता, सुनील गुप्ता, अनिल गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, अमरेंद्र गुप्ता, अशोक गुप्ता, मुकेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, भूपेंद्र गुप्ता, संजय गुप्ता, अमरकांत गुप्ता, ललन गुप्ता, गजेंद्र गुप्ता, गंगासागर गुप्ता, शशि गुप्ता, चंद्रशेखर गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, आकाश गुप्ता, लखींद्र गुप्ता, शंभू गुप्ता, कैलाश गुप्ता, दामोदर गुप्ता, आदित्य गुप्ता, सतन गुप्ता, रंजीत गुप्ता, सतीश गुप्ता, गयानंद गुप्ता, रघुनाथ, छेदन गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









