रामचंद्रपुर बस स्टैंड के पास मिला युवक का शव, मौत के कारणों की तलाश में पुलिस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
प्रतीकात्मक तस्वीर
Bihar Sharif News : बिहारशरीफ में युवक की मौत बनी रहस्य, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार. एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य. नीचे पढ़िए पूरी खबर.
नालंदा (बिहारशरीफ) से रणजीत सिंह की रिपोर्ट
Bihar Sharif News : लहेरी थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है. दिनांक 24 जून 2026 को शाम करीब 5 बजे लहेरी थाना को सूचना मिली कि रामचंद्रपुर मीतू बस स्टैंड के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है.
मंशु कुमार की मौत बनी पहेली, हर पहलू से जांच कर रही पुलिस
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की. मृतक की पहचान मंशु कुमार, उम्र लगभग 25 वर्ष, पिता स्वर्गीय बैजू पासवान, निवासी ग्राम मघरा, थाना दीपनगर, जिला नालंदा के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.
एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया. टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए हैं. फिलहाल मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है. पुलिस का कहना है कि साक्ष्य और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.
Also Read : बिहारशरीफ व राजगीर बस स्टैंड का होगा आधुनिकीकरण, PPP मॉडल पर विकसित होंगे दो नए बस टर्मिनल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










