एनटीए को भंग कर केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा ले सरकार : देवराज सुमन

Author Pintu Pranav|Edited by System
Updated:
विज्ञापन

कांग्रेस जिला प्रभारी देवराज सुमन के साथ कई कार्यकर्ता वार्ता करते हुए

Dharmendra Pradhan: कांग्रेस ने परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए एनटीए को भंग करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री की जवाबदेही तय करने की मांग उठाई है.

विज्ञापन

जमुई से पंकज कुमार सिंह की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Dharmendra Pradhan: बिहार प्रदेश कांग्रेस के जिला प्रभारी देवराज सुमन ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों और प्रशासनिक विफलताओं के कारण देश के युवाओं का भविष्य लगातार प्रभावित हो रहा है. उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ियों और पेपर लीक की घटनाओं ने छात्रों का भरोसा कमजोर किया है.

केंद्रीय शिक्षा मंत्री की जवाबदेही तय करने की मांग

देवराज सुमन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करती है. उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रणाली में लगातार सामने आ रही खामियों के लिए उच्च स्तर पर जवाबदेही तय की जानी चाहिए. युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता.

एनटीए की विश्वसनीयता पर उठाए सवाल

कांग्रेस नेता ने कहा कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) जैसी संस्थाएं अपनी विश्वसनीयता खो चुकी हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मानना है कि वर्तमान व्यवस्था में व्यापक सुधार की आवश्यकता है. पार्टी एनटीए को भंग कर परीक्षाओं को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की मांग करती है.

राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहा अभियान

उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी पेपर लीक और बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ राष्ट्रव्यापी अभियान चला रही है. इस अभियान का नेतृत्व कांग्रेस नेता Rahul Gandhi कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि युवाओं के अधिकारों और रोजगार के मुद्दे पर पार्टी लगातार संघर्ष कर रही है.

सख्त कानून बनाने की मांग

देवराज सुमन ने कहा कि कांग्रेस परीक्षा शुल्क समाप्त करने, नीट परीक्षा के विकेंद्रीकरण तथा पेपर लीक रैकेट में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करती है. उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई से ही ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है.

काफी संख्या में मौजूद रहे कांग्रेस कार्यकर्ता

प्रेस कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र गौतम ने की. मौके पर कांग्रेस के उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह, प्रखंड अध्यक्ष सफायत अंसारी, वीरेंद्र मंडल, उदय झा, किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रामनरेश सिंह, प्रवक्ता सुनील मंडल, सदानंद सिंह, चंद्रशेखर मंडल, पंकज सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे.

ALSO READ: बेली ब्रिज का साइड प्लेट टूटा, लोगों में बढ़ी चिंता

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन