DC vs KKR: फिन एलन के सामने नतमस्तक हुई दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता ने लगाया जीत का 'चौका'

Edited by Ujjawal Sinha
Updated:
विज्ञापन

फिन एलन और कैमरून ग्रीन (फोटो-सोशल मीडिया)

कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराकर इस सीजन की चौथी जीत हासिल कर ली है. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ केकेआर के ओपनर बल्लेबाज फिन एलन ने नाबाद शतकीय पारी खेली.

विज्ञापन

DC vs KKR: आईपीएल 2026 का 51वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया. जिसमें कोलकाता ने 8 विकेट से जीत दर्ज की. इस जीत के साथ कोलकाता की यह चौथी जीत है. दिल्ली के खिलाफ जीत हासिल करके कोलकाता ने प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा रखा है.

दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान 142 रन बनाए. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स के ओपनर बल्लेबाज फिन एलन ने शतकीय पारी के सहारे मुकाबले को 8 विकेट से जीत हासिल कर लिया. इस जीत के साथ कोलकाता की टीम अंक तालिका में 7वें पायदान पर पहुंच गई.

टॉस जीतकर कोलकाता ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत तो अच्छी रही लेकिन मध्यक्रम पूरी तरह से ढह गया. पहले विकेट के लिए केएल राहुल और पथुम निसांका ने 49 रनों की साझेदारी की. केएल राहुल 23 रन बनाकर आउट हुए. उसके बाद नीतीश राणा भी 8, समीर रिजवी 3 और ट्रिस्टन स्टब्स 2 रन बनाकर आउट हो गए.

निसांका का अर्धशतक

हालांकि, इस दौरान पथुम निसांका एक छोर संभाले रहे और अपना अर्धशतक पूरा किया. लेकिन अर्धशतक पूरा करने के बाद वो आउट हो गए. निसांका ने 29 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली. उसके अलावा अंत में आशुतोष शर्मा ने 39 रनों की पारी खेली. वहीं अक्षर पटेल भी संघर्ष करते हुए 11 रन बनाए. बाकी के बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके. कोलकाता के लिए कार्तिक त्यागी ने 2, अनुकूल रॉय ने 2, वैभव अरोडा ने 1, कैमरून ग्रीन ने 1 और सुनील नरेन ने 1 विकेट चटकाए.

14.2 ओवर में कोलकाता ने जीता मुकाबला

जवाब में छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही. अजिंक्य रहाणे 13 और अंगकृष रघुवंशी 1 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद फिन एलन ने कैमरून ग्रीन के साथ मिलकर मुकाबले को 14.2 ओवरों में आसानी से जीत लिया.

फिन एलन की शतकीय पारी

तीसरे विकेट के लिए फिन एलन और कैमरून ग्रीन 64 गेंदों पर नाबाद 116 रनों की साझेदारी दिल्ली कैपिटल्स को चारों खाने चित कर दिया. फिन एलन ने 47 गेंदों में 5 चौके और 10 छक्के के सहारे नाबाद 100 रन बनाए. वहीं ग्रीन ने 33 रनों की पारी खेली. दिल्ली के लिए अक्षर पटेल को एकमात्र विकेट मिला.

यह भी पढ़ें: KL Rahul ने रचा इतिहास, आईपीएल में तीन टीमों के लिए ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

विज्ञापन
Ujjawal Sinha

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola