KL Rahul ने रचा इतिहास, आईपीएल में तीन टीमों के लिए ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

Published by :Ujjawal Sinha
Published at :08 May 2026 10:07 PM (IST)
विज्ञापन
KL Rahul Creates History, Becomes 1st Player In The World To score 1000 plus in three teams of ipl

केएल राहुल (फोटो-सोशल मीडिया)

केएल राहुल ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. वो आईपीएल में तीन टीमों के लिए 1000 से ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं.

विज्ञापन

KL Rahul: आईपीएल 2026 का 51वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के सीनियर बल्लेबाज केएल राहुल ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए अपना 1000 रन पूरा किया.

दिल्ली के लिए इस मुकाबले में केएल राहुल ने छठे ओवर में कार्तिक त्यागी को चौका लगाकर अपना 1000 रन पूरा किया. इसके साथ ही केएल राहुल आईपीएल में तीन अलग-अलग टीमों के लिए 1000 से ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं. राहुल ने इस मैच में 23 रनों की पारी खेली.

दिल्ली से पहले पंजाब और लखनऊ के लिए बनाए 1000 से ज्यादा रन

केएल राहुल दिल्ली कैपिटल्स में शामिल होने से पहले पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल चुके थे. पंजाब के लिए खेलते हुए राहुल ने 2018 से 2021 के बीच 2548 रन बनाए. वह अभी भी पंजाब किंग्स के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. इसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रतिनिधित्व करते हुए 2022 से 2024 के बीच, राहुल ने 1410 रन बनाए, जो फिलहाल लखनऊ टीम में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है।

फ्रेंचाइजीरनमैचकार्यकाल
पंजाब किंग्स2548552018–2021
लखनऊ सुपर जायंट्स1410382022–2024
दिल्ली कैपिटल्स1007242025 – वर्तमान

केएल राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स के इतिहास में भी अपना नाम दर्ज करा लिया. वह टीम के लिए सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। राहुल ने यह उपलब्धि सिर्फ 23 पारियों में हासिल की. इससे पहले यह रिकॉर्ड संयुक्त रूप से जेपी डुमनी और ऋषभ पंत के नाम था, जिन्होंने 35-35 पारियों में 1000 रन पूरे किए थे.

सबसे कम पारियों में 1000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ी का नामटीम1000 रन पूरे करने में लगी पारियां
क्रिस गेलआरसीबी20
शॉन मार्शपंजाब किंग्स21
लेंडल सिमंसमुंबई इंडियंस23
केएल राहुलपंजाब किंग्स23
केएल राहुलदिल्ली कैपिटल्स24
डेवोन कॉन्वेचेन्नई सुपर किंग्स24
मैथ्यू हेडनचेन्नई सुपर किंग्स25
साई सुदर्शनगुजरात टाइटंस25

यह भी पढ़ें: DC vs KKR: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेंगे मथीशा पथिराना? KKR के मेंटर ने मैच से पहले किया खुलासा

विज्ञापन
Ujjawal Sinha

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

Ujjawal Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola