DC vs KKR: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेंगे मथीशा पथिराना? KKR के मेंटर ने मैच से पहले किया खुलासा

Edited by Ujjawal Sinha
Updated:
विज्ञापन

मथीशा पथिराना (फोटो-सोशल मीडिया)

आईपीएल 2026 में मथीशा पथिराना ने अभी तक एक मुकाबले भी नहीं खेल पाए है. दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में पथिराना खेलेंगे या नहीं. इसका जवाब टीम के मेंटर ने दिया है.

विज्ञापन

DC vs KKR: आईपीएल 2026 का 51वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा. कोलकाता का यह सीजन अच्छा नहीं रहा है. कोलकाता को अभी तक सिर्फ 3 मुकाबले में जीत मिली है. जिसके कारण केकेआर को अब प्लेऑफ में पहुंचने की अब काफी संघर्ष करना होगा.

आईपीएल ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मथीशा पथिराना को 18 करोड़ में शामिल किया था. लेकिन 9 मैच खत्म होने के बाद भी पथिराना फिट नहीं हो पाए. जिसके कारण केकेआर की गेंदबाजी यूनिट को काफी संघर्ष करना पड़ा है.

ब्रावो ने पथिराना को लेकर क्या कहा?

गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स के साथ होने वाले मुकाबले से पहले केकेआर के मेंटर ड्वेन ब्रावो से पथिराना की संभावित वापसी के बारे में पूछा गया. उन्होंने कहा कि हालांकि वह वापसी के काफी करीब हैं, लेकिन टीम एहतियात बरत रही है.

ब्रावो ने पत्रकारों से कहा, “वह खेलने के काफी करीब हैं, लेकिन उनकी चोट की गंभीरता को देखते हुए हम उन्हें मैदान पर उतारने की जल्दबाज़ी नहीं करना चाहते. हम सभी उन्हें वापस खेलते देखना चाहते हैं, लेकिन सही समय का इंतजार करना जरूरी है. उनके जैसा बेहतरीन खिलाड़ी एक बार फिर टीम के साथ मौजूद है, यह बहुत अच्छी बात है.”

गेंदबाजों के चोट के कारण कोलकाता मुश्किल में

पथिराना की गैरमौजूदगी और भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा के चोट के कारण बाहर हो जाने से टीम का तेज गेंदबाज़ी आक्रमण कमज़ोर पड़ गया है. इसके चलते कोलकाता मौजूदा सीजन के पहले हाफ में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है.

लगातार 6 हार के बाद मिली जीत

शुरुआती छह मैचों में लगातार हार का सामना करने के बाद, KKR ने अपने पिछले तीन मैच जीतकर एक नई रफ़्तार हासिल की है और अब वह इसी जोश के साथ दिल्ली कैपिटल्स का सामना करने जा रही है. मौजूदा चैंपियन टीम के लिए अब ‘करो या मरो’ जैसी स्थिति बन गई है. प्लेऑफ़ की दौड़ में बने रहने के लिए उन्हें अपने बाकी बचे सभी पांच मैचों में जीत हासिल करना अनिवार्य है.

यह भी पढ़ें: हनी ट्रैप के खतरे को देखते हुए BCCI ने सख्त किए नियम, खिलाड़ियों के कमरे में प्रवेश हुआ मुश्किल; फ्रेंचाइजी के मालिक भी नहीं कर पाएंगे बात

विज्ञापन
Ujjawal Sinha

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola