कटौना की टीम ने सोनो को किया पराजित
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Dec 2024 10:07 PM
राज क्रिकेट क्लब बॉस बागान करा रहा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
झाझा. राज क्रिकेट क्लब बॉस बागान की ओर से जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. टूर्नामेंट का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि जी, जन संघर्ष मोर्चा संयोजक विनोद यादव, उप प्रमुख प्रतिनिधि रवि यादव, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि चंदन माथुरी, सरपंच अरविंद राम द्वारा संयुक्त रूप से किया. टूर्नामेंट में कटौना क्रिकेट टीम व सोनो क्रिकेट टीम के बीच पहला मुकाबला खेला गया. इसमें टॉस जीतकर कटौना टीम ने निर्धारित 14 ओवर के खेल में 6 विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाये. वहीं सोनो टीम निर्धारित लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 10.3 ओवर में 91 रन पर ही ऑल आउट हो गयी. इस तरह इस क्रिकेट मुकाबले में कटौना की टीम ने इस उद्घाटन मैच को 131 रनों से जीत लिया. वहीं टूर्नामेंट समाप्ति उपरांत मैन ऑफ द मैच का खिताब कटौना टीम के अंकित कुमार को दिया गया. अंकित ने चार ओवर में 09 रन देकर 06 विकेट लिये थे. मौके पर खेल प्रेमी पप्पू कुमार, राहुल कुमार, बबलू कुमार, रोशन कुमार के अलावे सैकड़ों खेल प्रेमी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










