यात्री शेड में घुसा ट्रक, यात्री शेड ध्वस्त
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 30 May 2026 4:06 PM
अगर हादसा कुछ घंटे पहले हुआ होता, तो यह सिर्फ यात्री शेड नहीं बल्कि कई जिंदगियों को भी अपनी चपेट में ले सकता था. शुक्रवार देर रात चालक की एक झपकी ने पूरे यात्री शेड को मलबे में बदल दिया
जमुई जिले के लक्ष्मीपुर क्षेत्र में कोहबरवा-झाझा-धमना मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर यात्री शेड में घुस गया. हादसे में यात्री शेड पूरी तरह ध्वस्त हो गया, हालांकि घटना के समय वहां कोई यात्री मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया. चालक को मामूली चोटें आई हैं. लक्ष्मीपुर. कोहबरवा-झाझा-धमना मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात्रि एक ट्रक अनियंत्रित होकर यात्री शेड में जा घुसा, जिससे पूरा यात्री शेड ध्वस्त हो गया. घटना मोहनपुर थाना क्षेत्र के जीनहारा बाजार में हुई. हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है. सिर्फ ट्रक चालक को चोटें लगी हैं. ग्रामीणों के सहयोग से उसे इलाज के लिए भेजा गया. घटना की सूचना मिलते ही मोहनपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. इसके बाद ट्रक को कब्जे में लेकर थाना परिसर पहुंचाया गया. स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रक कोहबरवा की ओर से बालू लोड करने जा रहा था. इसी दौरान चालक को नींद की झपकी आ गई और वाहन अनियंत्रित होकर सीधे यात्री शेड में घुस गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि यात्री शेड पूरी तरह धराशायी हो गया. घटना के बाद कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










