गोल शॉट बॉल इंडिया जूनियर टीम के कप्तान रौशन ने विश्व विजेता का खिताब जीत भारत का नाम किया रोशन
Published by :PANKAJ KUMAR SINGH
Published at :08 May 2026 6:16 PM (IST)
विज्ञापन

गोल शॉट बॉल इंडिया जूनियर टीम के कप्तान रोशन कुमार वर्ल्ड चैंपियन बनकर अपनी जन्मभूमि तीनघारा चकाई की धरती पर लौट रहे हैं
विज्ञापन
जन्मभूमि तीन घरा में रविवार को होगा स्वागत
चकाई. गोल शॉट बॉल इंडिया जूनियर टीम के कप्तान रोशन कुमार वर्ल्ड चैंपियन बनकर अपनी जन्मभूमि तीनघारा चकाई की धरती पर लौट रहे हैं. आगामी रविवार को दोपहर 1: 00 बजे तीनघारा पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जायेगा. तीनघारा चकाई के लाल रोशन कुमार ने फ्रस्ट शार्ट पुट चैंपियंनशिप में भारतीय जूनियर टीम की कप्तानी करते हुए वर्ल्ड चैंपियन का खिताब जीता है. उन्होंने हाल ही में श्रीलंका में हुए इस प्रतियोगिता में यह मुकाम हासिल किया है. वह तीनघारा निवासी शंभू पांडेय के छोटे बेटे है. हाथ में ट्रॉफी और तिरंगा लेकर उन्होंने देश व बिहार का नाम रोशन किया है. उनकी इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी की लहर है. सामाजिक कार्यकर्ता विश्वनाथ पांडेय ने बताया कि रोशन कुमार के तीनघारा पहुंचने पर ढोल-नगाड़े व फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया जाएगा. युवाओं ने बाइक रैली निकालकर कप्तान को गांव तक लाने की तैयारी की है. पूरे तीनघारा को झंडे-बैनर से सजाया जा रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि रोशन कुमार ने संसाधनों के अभाव के बावजूद कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है. खेत-खलिहान में प्रैक्टिस कर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का परचम लहराया है. उनकी सफलता जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है.ग्रामवासियों में जबरदस्त उत्साह
शॉटपुट के उभरते खिलाड़ी हैं. जूनियर वर्ग में भारतीय टीम की कमान संभालते हुए उन्होंने दक्षिण एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है. फाइनल में उनके थ्रो ने भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाया. कार्यक्रम को लेकर तीनघारा चकाई के समस्त ग्रामवासियों में जबरदस्त उत्साह है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










