शिविर छात्राओं के स्वास्थ्य की हुई जांच, दी गयी दवा

Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 13 Apr 2026 9:43 PM

विज्ञापन

विद्यालय परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की गयी.

विज्ञापन

गिद्धौर. प्रखंड के रतनपुर अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोहजना में सोमवार को विद्यालय प्रधानाध्यापक परीक्षित कुमार के देखरेख में स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकीय दल द्वारा विद्यालय परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की गयी. शिविर में दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ परमानंद द्वारा विद्यालय में अध्ययनरत 84 छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच कर उचित स्वास्थ्य परामर्श दिया. शिविर में मौजूद विद्यालय के छात्राओं के शरीर में हीमोग्लोबिन के मात्रा, आंख, कान, नाक, गला, सर्दी, जुकाम, वायरल फीवर सहित हिट वेब से बचाव को ले समुचित स्वास्थ्य परामर्श दिया गया. इस अवसर पर शिविर में डॉ परमानंद ने छात्राओं के शरीर में एनेमिया के लक्षण, स्वास्थ्य एवं पोषण आदि से जुड़े कई विषयों को ध्यान में रखकर स्वास्थ्य जांच किया. वहीं हीमोग्लोबिन कम पाये गये छात्राओं को आयरन की गोली सहित अन्य बीमारी से संबंधित दवा दी. वहीं पोषण युक्त आहार को अपने दिनचर्या में शामिल करने की भी सलाह विद्यालयी छात्राओं को दी. इस मौके पर शिविर में फार्मासिस्ट श्रवण कुमार के अलावे दर्जनों छात्र-छात्राएं मौजूद थी.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन