सीवान: फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अभियान तेज किया

आरोपी के घर कार्रवाई करती पुलिस
Siwan News : सीवान: हत्याकांड के फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है
Siwan News (शिवनाथ पांडेय) : नौतन थाना क्षेत्र के खाप नारायणपुर गांव निवासी मिथुन शाह 2024 के एक हत्याकांड एवं एससी-एसटी मामले में मुख्य अभियुक्त है. इसके अलावा दो अन्य भी मामले में आरोपित हैं. जिनकी गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है. वहीं मिथुन शाह के फेरारी के विरुद्ध पुलिस ने पूर्व में उसके घर पर इश्तिहार चिपकाया था. निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत उसके आत्म समर्पण नहीं करने को लेकर पुलिस ने शनिवार को स्कूल की जबकि कार्रवाई की.
2024 हत्याकांड मामले में दो आरोपी जेल में, एक फरार
बताते चलें 2024 में खाप बनकट बैरागीपुर गांव निवासी मुन्ना शाह की हत्या हुई थी. जिसमें विश्वनाथ शाह गोविंद शाह एवं मिथुन शाह मुख्य आरोपी थे, विश्वनाथ शाह और गोविंद शाह को पुलिस ने पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन मिथुन शाह अभी भी फरार चल रहा है. थाना प्रभारी जीत मोहन कुमार ने बताया कि इसके बाद भी अगर हाजिर नहीं हो रहा है अन्य प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जाएगी.
Also Read : गोपालगंज: विधायक अमरेंद्र पांडेय और सतीश पांडेय को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










