सीवान पहुंचे प्रभारी डीआईजी, अपराध नियंत्रण और लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

Author Pankaj Kumar|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

प्रभारी डीआईजी को पौधा देकर स्वागत करते एसपी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीवान जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रभारी डीआईजी आनंद कुमार पहुंचे. उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर अपराध नियंत्रण और लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन पर जोर दिया. बेहतर पुलिसिंग के लिए संवेदनशील स्थानों की निगरानी और जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए.

विज्ञापन

Siwan News : सीवान जिले की कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से प्रभारी डीआईजी सह पुलिस उपमहानिरीक्षक (सुरक्षा), पटना आनंद कुमार शनिवार को सीवान पहुंचे. इस दौरान उन्होंने जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों के निष्पादन और पुलिसिंग की कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की.

विज्ञापन

लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर दिया जोर

समीक्षा बैठक में प्रभारी डीआईजी ने अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों के निष्पादन, वारंट और कुर्की-जब्ती की कार्रवाई सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की. उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों का शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए. साथ ही अनुसंधान की गुणवत्ता बेहतर रखने पर बल दिया, ताकि अपराधियों को समय पर सजा मिल सके.

फरार आरोपितों की गिरफ्तारी तेज करने का निर्देश

प्रभारी डीआईजी ने अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाने और फरार आरोपितों की गिरफ्तारी में तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि प्रत्येक थाना क्षेत्र में नियमित गश्ती बढ़ाई जाए तथा संवेदनशील स्थानों की लगातार निगरानी की जाए, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके.

जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान करें अधिकारी

बैठक में उन्होंने पुलिस अधिकारियों से आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने और उनकी शिकायतों का त्वरित समाधान करने पर विशेष जोर दिया. उन्होंने कहा कि सक्रिय पुलिसिंग और जनता के सहयोग से ही कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सकता है. पुलिस पदाधिकारियों को संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए.

पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश

बैठक के दौरान जिले में अपराध नियंत्रण की वर्तमान स्थिति, विधि-व्यवस्था संधारण, वारंटों के निष्पादन, कुर्की-जब्ती की प्रगति तथा पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के उपायों की समीक्षा की गई. बैठक के अंत में प्रभारी डीआईजी आनंद कुमार ने सभी अधिकारियों को पूरी तत्परता और समर्पण के साथ कार्य करते हुए जिले में बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन