सीवान में बालू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर खाड़ी में पलटा, चालक सुरक्षित, टला बड़ा हादसा
पलटी ट्रक को देखते राहगीर
सीवान के चैनपुर-रसूलपुर मार्ग पर बुधवार रात एक बड़ा सड़क हादसा बाल-बाल बच गया. बालू से लदा एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे खाई में पलट गया. गनीमत रही कि ट्रक चालक सुरक्षित बाहर निकल आया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना होने से टल गई.
Raod Accident : सीवान के चैनपुर-रसूलपुर मुख्य मार्ग पर बंगरे की बारी के समीप बुधवार की देर रात बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया. बालू से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित खाड़ी में पलट गया.
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. हालांकि ट्रक चालक हादसे के बाद सुरक्षित बाहर निकल आया. चालक के सुरक्षित बचने से लोगों ने राहत की सांस ली.
रसूलपुर से चैनपुर जा रहा था ट्रक
स्थानीय लोगों के अनुसार बालू से लदा ट्रक रसूलपुर की तरफ से चैनपुर की ओर जा रहा था. इसी दौरान बंगरे की बारी के समीप अचानक ट्रक अनियंत्रित हो गया.
चालक ने ट्रक को संभालने का प्रयास किया. लेकिन वाहन सड़क किनारे स्थित खाड़ी में जा पलटा. ट्रक के पलटते ही आसपास के लोगों की नजर घटना पर पड़ी. इसके बाद लोग मौके की ओर दौड़ पड़े.
चालक के सुरक्षित बचने से टली अनहोनी
हादसे के बाद चालक किसी तरह ट्रक से सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहा. दुर्घटना में चालक के सुरक्षित बच जाने से बड़ी अनहोनी टल गयी.
रात का समय होने के कारण सड़क पर आवागमन कम था. स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर उस समय सड़क पर अधिक आवाजाही होती तो हादसा गंभीर हो सकता था.
मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गयी. लोगों ने खाड़ी में पलटे ट्रक को देखा और चालक की स्थिति के बारे में जानकारी ली.
हादसे में ट्रक में लदा बालू भी प्रभावित हुआ है. ट्रक को खाड़ी से बाहर निकालने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.
सीवान में बिजली व्यवस्था बदहाल, पोलों पर लटक रहे है खुले तार फिर भी विभाग है मौन
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए