बिहार राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह ने उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी से की मुलाकात
उप मुख्यमंत्री से मुलाकात करते | Prabhat Khabar Network
बिहार राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह ने उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया और नई जिम्मेदारी के लिए आभार व्यक्त किया।
Siwan News : बिहार राज्य नागरिक परिषद के नव नियुक्त उपाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह ने उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी से उनके आवास पर मुलाकात कर आशीर्वाद लिया. सरकार की ओर से महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद डॉ. सिंह लगातार जदयू के वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों से मुलाकात कर आभार व्यक्त कर रहे हैं. इसी क्रम में उन्होंने उप मुख्यमंत्री से भेंट की.
उप मुख्यमंत्री ने नयी जिम्मेदारी के लिए दी बधाई
मुलाकात के दौरान उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी ने डॉ. अजय सिंह को नयी जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि डॉ. अजय सिंह पार्टी के कर्मठ, जुझारू और समर्पित कार्यकर्ता हैं. उन्हें विश्वास है कि वे सौंपे गये दायित्व का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे.
सफल कार्यकाल की कामना की
विजय चौधरी ने डॉ. अजय सिंह के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए उम्मीद जतायी कि वे परिषद की जिम्मेदारी को पूरी गंभीरता के साथ निभायेंगे और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे भी कायम रखेंगे.
डॉ. अजय सिंह ने जताया आभार
डॉ. अजय सिंह ने उप मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वरिष्ठ नेताओं और अभिभावकों का स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन उन्हें निरंतर मिलता रहे. उन्होंने कहा कि पार्टी और सरकार की ओर से मिली जिम्मेदारी का पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए