सीवान: दरौंदा के पाण्डेयपुर में सड़क गड्ढों में तब्दीलः आवागमन में भारी परेशानी, मरम्मत की मांग

Author Ravindra Kumar|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन
गढ़े में तब्दील सड़क | Prabhat Khabar Network

गढ़े में तब्दील सड़क | Prabhat Khabar Network

दरौंदा प्रखंड के पाण्डेयपुर गांव की मुख्य सड़क की बदहाली ने ग्रामीणों का जीना दुश्वार कर दिया है. बड़े गड्ढे, कीचड़ और जलजमाव से आवागमन मुश्किल हो गया है, जिससे आपातकालीन सेवाओं पर भी असर पड़ रहा है. ग्रामीण सड़कों के तत्काल निर्माण की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन

Siwan News : दरौंदा प्रखंड के पाण्डेयपुर गांव की मुख्य सड़क बदहाल स्थिति में पहुंच गई है. सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे, कीचड़ और जलजमाव के कारण ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सड़क की जर्जर हालत को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है.

कीचड़ और गड्ढों से आवागमन हुआ मुश्किल

ग्रामीण विजय यादव ने बताया कि सड़क की मरम्मत को लेकर कई बार प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई गई, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं की गई. खस्ताहाल सड़क के कारण आए दिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं. बारिश के मौसम में सड़क पर जलजमाव होने से स्थिति और भी गंभीर हो जाती है.

आपातकालीन सेवाएं भी हो रही प्रभावित

ग्रामीणों का कहना है कि खराब सड़क के कारण एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, स्कूली वाहन तथा अन्य आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को गांव तक पहुंचने में काफी कठिनाई होती है. इससे किसी भी आपात स्थिति में लोगों की परेशानी और बढ़ जाती है.

कई गांवों और बाजारों को जोड़ती है सड़क

यह सड़क पाण्डेयपुर गांव को चकरी, नंदा टोला, शाहदौली बाबा बाजार, रसूलपुर और चांचौरा बाजार से जोड़ती है. सड़क की बदहाली का असर प्रतिदिन इस मार्ग से गुजरने वाले सैकड़ों लोगों पर पड़ रहा है. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत या निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे. उन्होंने प्रशासन से अविलंब सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है.


विज्ञापन
Ravindra Kumar

लेखक के बारे में

By Ravindra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन