सीवान: नाबालिग को शादी की नीयत से भगाने का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

नाबालिक युवती को भगाने का गिरफ्तार आरोपी | Prabhat Khabar Network
सीवान के गुठनी थाना क्षेत्र से नाबालिग युवती को शादी की नीयत से भगा ले जाने का आरोपी गिरफ्तार हुआ है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है.
Siwan News : सीवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग युवती को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गुठनी पुलिस ने शुक्रवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनहुला गांव निवासी 22 वर्षीय गोलू साहनी के रूप में हुई है.
गुप्त सूचना पर हुई गिरफ्तारी
थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि इस मामले में गुठनी थाना कांड संख्या 139/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी. घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी. इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि आरोपी अपने घर पर मौजूद है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया.
नाबालिग को पहले ही परिजनों के सुपुर्द किया गया
थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में पूर्व में बरामद की गई नाबालिग युवती को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया था. वहीं, गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
महिलाओं से जुड़े मामलों में सख्त कार्रवाई
पुलिस का कहना है कि महिलाओं और युवतियों से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जा रही है. ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा रही है. थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई का अभियान लगातार जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










