जंगल में मिले महिला के शव मामले में पुत्री ने हत्या का लगाया आरोप

थाना क्षेत्र के नरगंजो स्थित गहीडजोर पहाड़ी क्षेत्र से बीते दिनों मिले महिला का शव मामले में उनकी पुत्री बच्ची देवी ने अज्ञात लोगों पर हत्या कर पहाड़ी क्षेत्र में फेंक देने का आरोप लगाया है
झाझा. थाना क्षेत्र के नरगंजो स्थित गहीडजोर पहाड़ी क्षेत्र से बीते दिनों मिले महिला का शव मामले में उनकी पुत्री बच्ची देवी ने अज्ञात लोगों पर हत्या कर पहाड़ी क्षेत्र में फेंक देने का आरोप लगाया है. थाना में दिये आवेदन में उन्होंने बताया कि मेरी मां शारीरिक व मानसिक रूप से कमजोर थी. वह कम सुनती थी. बीते 5 मई को वह अपने घर से यह कहकर निकली थी कि लाहाबन अपने बहन के घर जा रही हूं. वह दिन के 9:00 बजे के आसपास घर से निकली थी. लेकिन शाम तक वह लाहाबन नहीं पहुंच सकी. सगे- संबंधियों से मोबाइल से पता किया. जब कहीं कुछ सुराग नहीं मिला तो सारे संबंधियों से फोन पर बातचीत कर खोजबीन कि. लेकिन कुछ पता नहीं चला. बीते 7 मई को पता चला कि नरगंजो स्थित गहीडजोर पहाड़ी क्षेत्र में एक महिला का शव पड़ा हुआ था. जिसे झाझा पुलिस ने उठाकर थाना लाई है. बदहवास जब मैं थाना पहुंची तो पता चला कि शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है .सदर अस्पताल जाने के दौरान रास्ते में ही जब शव को देखा तो वह शव मेरी मां की थी. बच्ची देवी ने बताई कि अज्ञात लोगों द्वारा मेरी मां की हत्या कर उस जंगल में फेंक दिया गया है. थानाध्यक्ष एलबी सिंह ने बताया की आवेदन मिला है पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










