शांतिपूर्ण बकरीद पर्व मनाने की अपील

Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 26 May 2026 10:45 PM

विज्ञापन

ईद-उल-जोहा बकरीद पर्व को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर मंगलवार को थाना परिसर में शांति समिति की सदस्यों की बैठक थानाध्यक्ष राशि मालिक के देखरेख में आयोजित की गयी

विज्ञापन

गिद्धौर. ईद-उल-जोहा बकरीद पर्व को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर मंगलवार को थाना परिसर में शांति समिति की सदस्यों की बैठक थानाध्यक्ष राशि मालिक के देखरेख में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार, अंचल अधिकारी आरती भूषण द्वारा संयुक्त रूप से की गयी. बैठक में प्रखंड क्षेत्र के बुद्धिजीवियों, जनप्रतिनिधियों समाजसेवियों ने मुख्य रूप से भाग लिया. बैठक में बीडीओ व सीओ ने संयुक्त रूप से शांति समिति सदस्यों से चर्चा कर यह सुनिश्चित करने को कहा कि बकरीद के अवसर पर किसी प्रकार की विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो, आपसी भाईचारा पर्व को लेकर बना रहे. वहीं बैठक में मौजूद शांति समिति सदस्यों से थानाध्यक्ष राशि मालिक ने पर्व को सौहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर स्थानीय प्रशासन को सहयोग करने की अपील की. उन्होंने सदस्यों को आश्वस्त करते हुए कहा पर्व को प्रेम और शांति के साथ मनाएं, किसी भी प्रकार की समस्या दिखे तो तुरंत थाना को सूचित करें, ताकि समय रहते समस्या का निदान निकाला जा सके. मौके पर मुखिया रामाशीष साह, भोला यादव, पूर्व प्रमुख शंभु कुमार केशरी, श्रवण यादव, मो तबारक अंसारी, मो वकील, मो शाहिद, मो असगर खान, मो नियाज खान, गोरेलाल यादव, मथुरा मिस्त्री, समाजसेवी शुधांशु शेखर सिंह उर्फ बंदी सिंह, पैक्स अध्यक्ष राजीव कुमार पिंकू के अलावे क्षेत्र के कई जन प्रतिनिधि उपस्थित थें.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन