टीकाकरण में तेजी लाने को धार्मिक गुरुओं-विकास मित्रों को दिया प्रशिक्षण

Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 26 May 2026 6:53 PM

विज्ञापन

टीकाकरण से वंचित बच्चों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने व समाज में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चकाई प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को बैठक की गयी

विज्ञापन

समुदाय की भागीदारी से ही शत-प्रतिशत टीकाकरण संभव चकाई. टीकाकरण से वंचित बच्चों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने व समाज में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चकाई प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को बैठक की गयी. कार्यक्रम का आयोजन पीसीआई संस्था की ओर से किया गया. बैठक में विकास मित्र, शिक्षा सेवक, धार्मिक गुरु व पंचायत प्रतिनिधियों को सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने का प्रशिक्षण दिया गया. जिला समन्वयक सुमित कुमार ने बताया कि समुदाय स्तर पर माता बैठक, कम्युनिटी बैठक समय-समय पर की जाती है, जिसमें आपलोगों की भागीदारी अपेक्षित है ताकि समुदाय को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया जा सके. उन्होंने कहा कि टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए सामूहिक भागीदारी सबसे जरूरी है. बैठक में विभिन्न समुदाय के धर्मगुरुओं ने टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करने और समाज में सकारात्मक दृष्टिकोण पैदा करने का संकल्प लिया. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ मनीष आनंद ने की. प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि अभी भी कई बच्चे नियमित टीकाकरण से वंचित रह जाते हैं. अफवाहों व भ्रांतियों के कारण अभिभावक बच्चों को टीका नहीं लगवाते.ऐसे में विकास मित्र, शिक्षा सेवक व धार्मिक गुरु की भूमिका अहम हो जाती है. ये लोग गांव-टोले में लोगों का भरोसा जीतकर टीकाकरण के लिए प्रेरित कर सकते हैं. कार्यक्रम में प्रखंड के सभी विकास मित्र, शिक्षा सेवक एवं धार्मिक गुरु समुदायों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए. पीसीआई संस्था के प्रतिनिधियों ने टीकाकरण का महत्व, बीमारियों से बचाव व सरकारी योजनाओं की जानकारी दी. जिला समन्वयक ने कहा कि आने वाले दिनों में हर पंचायत में विशेष अभियान चलाकर छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण कराया जाएगा.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन