गोपालपुर मेला में मारपीट, एक युवक जख्मी
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 26 May 2026 6:58 PM
थाना क्षेत्र के गोपालपुर में हो रहे यज्ञ के दौरान बीते सोमवार देर रात मारपीट में एक युवक घायल हो गया
खैरा. थाना क्षेत्र के गोपालपुर में हो रहे यज्ञ के दौरान बीते सोमवार देर रात मारपीट में एक युवक घायल हो गया. घायल युवक की पहचान बखरी निवासी विमल कुमार, पिता कपिलदेव यादव के रूप में है. बताया जाता है मेला के दौरान दो गुटों में विवाद शुरू हो गया. किसी युवती से छेड़खानी के बाद दोनों गुट आपस में भिड़ गये और लाठी डंडे से युवक पर हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल अवस्था में युवक को इलाज के लिए देर रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरा में भर्ती कराया गया. युवक को सर, हाथ सहित विभिन्न जगह पर चोटें आयी है. फिलहाल इसे लेकर पुलिस के किसी भी पक्ष के द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










