दलित टोला को उजाड़ने की साजिश के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, अंचल कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

कोडरमा में प्रदर्शन करते सीटू के नेता. फोटो: प्रभात खबर

West Singhbhum News: पश्चिमी सिंहभूम के आनंदपुर थाना क्षेत्र में सड़क ठेकेदार से लेवी वसूलने पहुंचे तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से पिस्टल, कारतूस और मोबाइल बरामद हुए हैं. पूछताछ में व्हाट्सऐप कॉल के जरिए ठेकेदारों को धमकाने और पीएलएफआई से जुड़े होने की बात सामने आई है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

कोडरमा से विकास कुमार की रिपोर्ट

Koderma News: कोडरमा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 19 स्थित इंदरवाटांड़ में वर्षों से बसे दलित परिवारों को हटाने की आशंका के खिलाफ मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया गया. झारखंड राज्य निर्माण कामगार यूनियन (सीटू) के बैनर तले बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतरे और अंचल कार्यालय पहुंचकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि दलित टोला को उजाड़ने की साजिश रची जा रही है. उन्होंने कहा कि वर्षों से बसे गरीब परिवारों को बिना पुनर्वास और वैकल्पिक व्यवस्था के हटाने की कोशिश की जा रही है, जो पूरी तरह अन्यायपूर्ण है.

आपके शहर में

विज्ञापन

वीर कुंवर सिंह पार्क से निकला जुलूस

प्रदर्शन से पहले वीर कुंवर सिंह पार्क से एक जुलूस निकाला गया. जुलूस ओवरब्रिज, झंडा चौक और ब्लॉक रोड होते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचा, जहां वह सभा में तब्दील हो गया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने “सीओ होश में आओ”, “गरीबों को उजाड़ना बंद करो” और “भूमिहीन परिवारों को जमीन बंदोबस्त करो” जैसे नारे लगाए. प्रदर्शन में महिलाएं, बुजुर्ग और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए.

गरीबों को हटाने से पहले पुनर्वास जरूरी : संजय पासवान

सीटू के जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान ने कहा कि देश के किसी भी हिस्से में यदि गरीब लोग बसे हुए हैं तो उन्हें पुनर्वास की व्यवस्था किए बिना हटाया नहीं जा सकता. उन्होंने कहा कि कानून के तहत पहले प्रभावित परिवारों को नोटिस देना और उन्हें अपना पक्ष रखने का अवसर देना अनिवार्य है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक गरीबों को न्याय नहीं मिलेगा, आंदोलन जारी रहेगा. संजय पासवान ने कहा कि गरीब और दलित परिवार वर्षों से वहां रह रहे हैं और अपनी मेहनत की कमाई से घर बनाए हैं. ऐसे में अचानक उन्हें बेदखल करना अमानवीय कदम होगा.

दाखिल-खारिज को लेकर भी उठे सवाल

सभा को संबोधित करते हुए किसान सभा के राज्य अध्यक्ष असीम सरकार ने जमीन के दाखिल-खारिज की प्रक्रिया पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि जब उस जमीन पर पहले से लोग रह रहे हैं तो किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर दाखिल-खारिज कैसे हो गया. उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले पर अंचलाधिकारी को जवाब देना होगा. उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने की मांग की.

तीन पीढ़ियों से रह रहे हैं लोग

निर्माण कामगार यूनियन के जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश ने कहा कि इंदरवाटांड़ में रहने वाले अधिकांश लोग दिहाड़ी मजदूरी कर अपना जीवन चलाते हैं. वे पिछले तीन पीढ़ियों से यहां रह रहे हैं और धीरे-धीरे पैसे जोड़कर अपने घर बनाए हैं. उन्होंने कहा कि एक झटके में लोगों को उजाड़ देना न केवल मानवता के खिलाफ है, बल्कि सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का भी उल्लंघन है. वार्ड नंबर 19 के पार्षद प्रतिनिधि पिंटू कुमार यादव ने भी प्रदर्शन को समर्थन देते हुए कहा कि वे गरीबों और दलित परिवारों के हक की लड़ाई में हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे.

अंचलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

प्रदर्शन के बाद 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने अंचलाधिकारी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि दलित परिवारों को किसी भी हाल में बेदखल नहीं किया जाए और भूमिहीन लोगों के लिए जमीन बंदोबस्ती की जाए. अंचलाधिकारी ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि मामले से उपायुक्त को अवगत कराया जाएगा और उचित कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ेंं: माले के पूर्व विधायक महेंद्र सिंह हत्याकांड में एक गवाह मुकरा, दूसरे ने अदालत में की घटना की पुष्टि

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

प्रदर्शन में बसंती देवी, सहदेव दास, मो. मुश्ताक, धनेश्वरी देवी, शिवनंदन भुइयां, जागेश्वर भुइयां, छोटू भुइयां, पप्पू भुइयां, विनोद भुइयां, जमना भुइयां, पुतुल भुइयां, रामचंद्र भुइयां, सोफारी भुइयां, चंदवा देवी, टुकलाल भुइयां, सोनू भुइयां, समता देवी, मुंदरी देवी, गायत्री देवी, अन्नू देवी और सुरेश भुइयां समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक पहल नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी ने जीता ग्रामीणों का दिल, जमीन पर बैठकर किया भोजन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola