पतौना चौक पर बेहोश होकर गिरे अज्ञात बुजुर्ग की मौत
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 26 May 2026 6:50 PM
मलयपुर थाना क्षेत्र के पतौना चौक के समीप मंगलवार को सड़क पर पैदल जा रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति अचानक गिर पड़े और देखते ही देखते उनकी मौत हो गयी
बरहट. मलयपुर थाना क्षेत्र के पतौना चौक के समीप मंगलवार को सड़क पर पैदल जा रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति अचानक गिर पड़े और देखते ही देखते उनकी मौत हो गयी. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुजुर्ग खैरमा की ओर से पैदल आ रहे थे. पतौना चौक के पास पहुंचते ही वह अचानक सड़क पर गिर पड़े और बेहोश हो गये. स्थानीय लोग जब तक उन्हें संभालने और इलाज की व्यवस्था करने की कोशिश करते, तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं. मृतक की पहचान खबर लिखे जाने तक नहीं हो सकी है. उनकी उम्र करीब 60 वर्ष से अधिक बताई जा रही है. वह सफेद रंग की शर्ट और नीले रंग का हाफ पैंट पहने हुए थे. घटनास्थल पर उनके पास दवाइयां भी बिखरी मिलीं जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि वह किसी बीमारी से पीड़ित थे. सूचना मिलते ही मलयपुर थाना के एएसआई सुनील कुमार व डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस मृतक की पहचान कराने में जुटी हुई है. स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि भीषण गर्मी और लू की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हुई होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










