रिटायरमेंट के बाद अब इस विदेशी टूर्नामेंट में खेलते दिखेंगे विजय शंकर, लंका प्रीमियर लीग में मचाएंगे धमाल

Updated:
विज्ञापन
विजय शंकर लंका प्रीमियर लीग में दिखेंगे खेलते

विजय शंकर (फोटो-सोशल मीडिया)

विजय शंकर रिटायरमेंट के बाद अब लंका प्रीमियर लीग में खेलते नजर आएंगे. लंका प्रीमियर लीग में कैंडी रॉयल्स की टीम से खेलते दिखेंगे. वहीं उस टीम में इंग्लैंड के मोईन अली भी शामिल हैं.

विज्ञापन

Vijay Shankar: आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद अब भारत के पूर्व ऑलराउंडर विजय शंकर को लंका प्रीमियर लीग के छठे सीजन में कैंडी रॉयल्स की टीम में शामिल किया गया है. यह टूर्नामेंट 17 जुलाई से 8 अगस्त से खेला जाएगा.

कैंडी रॉयल्स की टीम में विजय शंकर के साथ इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली और श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज जैसे खिलाड़ी शामिल हैं. इन खिलाड़ियों को 1 जून को होने वाले प्लेयर ड्रॉफ्ट से पहले टीम में बनाए रखा गया है.

विजय शंकर ने 2019 के वर्ल्ड कप में बटोरी थी सुर्खियां

वनडे वर्ल्ड कप 2019 में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके विजय शंकर ने टूर्नामेंट में अपनी पहली ही गेंद पर विकेट लेकर सुर्खियां बटोरी थीं. विजय शंकर से उम्मीद की जा रही है कि वह कैंडी रॉयल्स की टीम में अपना कीमती अनुभव और संतुलन जोड़ेंगे. आगामी सीजन की तैयारी के लिए, फ्रेंचाइजी ने श्रीलंकाई सितारों वानिंदु हसरंगा और एंजेलो मैथ्यूज को भी जोड़ा है.

650 से ज्यादा खिलाड़ियों ने किया रजिस्ट्रेशन

आयोजकों ने बताया है कि आने वाले ड्राफ्ट के लिए 21 क्रिकेट खेलने वाले देशों से 650 से ज्यादा विदेशी खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन मिले हैं. एलपीएल 2026 में वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस गेल भी लीग के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर नजर आएंगे.

कुल 5 टीमें लेगी हिस्सा

श्रीलंका क्रिकेट लीग 2026 में कुल 5 टीमें हिस्सा लेने जा रही हैं, जिनमें एससी जाफना किंग्स, कैंडी रॉयल्स, दांबुला सिक्सर्स, गाले गैलेंट्स और कोलंबो कैप्स शामिल हैं. जाफना किंग्स और गाले गैलेंट्स के बीच सीजन का पहला मैच 17 जुलाई को खेला जाएगा, जबकि फाइनल 8 अगस्त को होगा.

विजय शंकर का करियर

35 वर्षीय विजय शंकर ने भारत की तरफ से 12 वनडे और 9 टी20 मैच खेले हैं. वह आईपीएल करियर में चार टीमों के लिए कुल 78 मैच खेले, जिसमें 26.23 की औसत के साथ 1,233 रन बनाए.

यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया को लगा करारा झटका, पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए मिचेल मार्श; इस खिलाड़ी को मिली टीम की कमान

विज्ञापन
Ujjawal Sinha

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola