ऑस्ट्रेलिया को लगा करारा झटका, पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए मिचेल मार्श; इस खिलाड़ी को मिली टीम की कमान

Updated:
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया को लगा करारा झटका, पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए मिचेल मार्श; इस खिलाड़ी को मिली टीम की कमान

मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस (फोटो-सोशल मीडिया)

पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है. टीम के कप्तान मिचेल मार्श चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनके बाहर होने के बाद टीम की कमान अब जोश इंग्लिस को सौंपी गई है.

विज्ञापन

Mitchell Marsh: पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को करारा झटका लगा है. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श वनडे टीम से बाहर हो गए हैं. टखने की चोट के कारण मिचेल मार्श इस सीरीज का हिस्सा नहीं है. वहीं बांग्लादेश के खिलाफ उनकी उपलब्धता अनिश्चित है. ऐसे में जोश इंग्लिस को पाकिस्तान दौरे के लिए वनडे टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है.

आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा रहे मिचेल मार्श के लिए यह सीजन काफी अच्छा गया है. टखने में चोट के कारण वह शनिवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ टीम के आखिरी मैच में नहीं खेल सके थे. 19 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले के बाद मार्श ऑस्ट्रेलिया लौट गए थे.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बयान जारी करते हुए क्या कहा?

पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक बयान जारी करते हुए बताया कि मिचेल मार्श टखने की चोट के कारण पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. मार्श की गैरमौजूदगी में विकेटकीपर जोश इंग्लिस को कप्तान बनाया गया है.

आईपीएल 2026 में मार्श ने बनाए 500 से ज्यादा रन

मिचेल मार्श ने आईपीएल 2026 में 13 मुकाबलों में 43.30 की औसत के साथ 563 रन बनाए, जिसमें 1 शतक और 3 अर्धशतक शामिल रहे. 22 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 55 रन की पारी खेलने के बाद मार्श ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 111 रन बनाए. इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 90 रन की पारी खेली. आरआर के विरुद्ध अगले मुकाबले में मार्श ने 96 रन बनाए थे.

30 मई से शुरू होगा ये सीरीज

पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज इस्लामाबाद और लाहौर में 30 मई से 4 जून के बीच खेली जाएगी. पहला मुकाबला 30 मई, दूसरा मुकाबला 2 जून और तीसरा मुकाबला 4 जून को खेला जाएगा. जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया एक और सीमित ओवरों की सीरीज के लिए बांग्लादेश जाएगा.

पाकिस्तान दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम

जोश इंग्लिस (कप्तान), एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, मैथ्यू कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, रिले मेरेडिथ, ओलिवर पीक, मैथ्यू रेनशॉ, तनवीर सांघा, लियाम स्कॉट, मैट शॉर्ट, बिली स्टेनलेक, एडम जम्पा.

यह भी पढ़ें: रातों-रात 200 से अधिक पोस्ट डिलीट, IPL 2026 से पंजाब किंग्स के बाहर होते ही अर्शदीप सिंह ने क्यों किया ऐसा?

विज्ञापन
Ujjawal Sinha

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola