80 हजार फॉलोअर्स फिर भी विराट कोहली के फॉलो-बैक का इंतजार! कौन हैं दिल्ली की '6-7' गर्ल मेधावी बिधूड़ी?

Updated:
विज्ञापन

मेधावी बिधूड़ी (फोटो—एक्स)

दिल्ली की युवा क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी, जो अपने अनोखे '6-7' विकेट सेलिब्रेशन से मशहूर हुई हैं, अब विराट कोहली से एक फॉलो-बैक की उम्मीद कर रही हैं. 80 हजार से अधिक इंस्टाग्राम फॉलोअर्स होने के बावजूद, मेधावी का यह सपना अभी पूरा नहीं हुआ है.

विज्ञापन

Medhavi Bidhuri Wants Virat Kohli Follow Back: सोशल मीडिया पर हजारों फॉलोअर्स और मैदान पर अपने अनोखे अंदाज से पहचान बनाने वाली दिल्ली की युवा क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी इन दिनों चर्चा में हैं. महिला दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में उनके अनोखे '6-7' विकेट सेलिब्रेशन ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं. लेकिन मेधावी का एक ऐसा सपना है, जो 80 हजार से ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स होने के बावजूद अभी पूरा नहीं हुआ है. वह भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली से फॉलो-बैक चाहती हैं.

विज्ञापन

विराट कोहली का एक फॉलो-बैक चाहती हैं मेडावी

मेधावी ने बताया कि सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स की संख्या तेजी से बढ़ी है, लेकिन वह चाहती हैं कि विराट कोहली उन्हें फॉलो करें. उन्होंने कहा, “अब मेरे बहुत सारे फॉलोअर्स हो गए हैं, लेकिन मैं उनसे फॉलो-बैक चाहती हूं.”

जब उनसे पूछा गया कि वह किस क्रिकेटर का फॉलो-बैक चाहती हैं, तो मेधावी ने बिना झिझक विराट कोहली का नाम लिया. उन्होंने इसकी वजह भी बताई. मेधावी ने कहा कि विराट कोहली दिल्ली से हैं और इसी वजह से उनके लिए वह खास हैं. उन्होंने पूर्व भारतीय महिला कप्तान मिताली राज का भी जिक्र किया और बताया कि वह उनके साथ कई कैंप में हिस्सा ले चुकी हैं.

विराट से नहीं हो पाई मुलाकात

दिलचस्प बात यह है कि मेधावी और विराट कोहली एक ही जगह पर मौजूद भी रहे हैं, लेकिन दोनों की मुलाकात नहीं हो सकी. 20 वर्षीय क्रिकेटर ने बताया कि वह DDCA में वर्कआउट कर रही थीं, उसी दौरान विराट भी वहां मौजूद थे.

मेधावी ने कहा, “मैं वास्तव में विराट से कभी नहीं मिली हूं. मैं DDCA में वर्कआउट कर रही थी, जब वह भी वहां थे, लेकिन हमारी मुलाकात नहीं हो सकी.”

ये भी पढ़ें: IND vs SL: ऋषभ पंत की चोट ने बढ़ाई धड़कनें, कंधे की हालत खराब; क्या चौथे दिन उतरेंगे मैदान पर?

कौन हैं '6-7' सेलिब्रेशन वाली मेधावी?

मेधावी बिधूड़ी ने महिला दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में अपने अनोखे विकेट सेलिब्रेशन से पहचान बनाई है. सेंट्रल दिल्ली क्वींस की ओर से खेलते हुए उन्होंने टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबले में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज की बल्लेबाज निशिका सिंह को आउट किया. इसके बाद उन्होंने अपना खास '6-7' सेलिब्रेशन किया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया.

उनकी जर्सी का नंबर भी 67 है, इसलिए यह सेलिब्रेशन उनके लिए और भी खास हो गया. इस मुकाबले में मेधावी ने 2 विकेट लेकर 24 रन दिए, हालांकि उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा.

अब WPL में जगह बनाने का सपना

मेधावी की नजर अब सिर्फ दिल्ली प्रीमियर लीग तक सीमित नहीं है. वह महिला प्रीमियर लीग में जगह बनाकर बड़े मंच पर अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. वह WPL 2024 की नीलामी के लिए रजिस्टर किए गए खिलाड़ियों में शामिल थीं. अब उनका लक्ष्य किसी फ्रेंचाइजी के जरिए WPL में खेलने का है.

ये भी पढ़ें: धोनी और CSK के रिश्ते में आई दरार? क्या 18 साल बाद टूटेगा माही का साथ!


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola