IND vs SL: ऋषभ पंत की चोट ने बढ़ाई धड़कनें, कंधे की हालत खराब; क्या चौथे दिन उतरेंगे मैदान पर?
ऋषभ पंत (फोटो- सोशल मीडिया)
ऋषभ पंत के कंधे में चोट लगने से भारत और श्रीलंका के बीच चल रहे टेस्ट मैच में टीम इंडिया की चिंता बढ़ गई है. उनकी चोट की वजह से तीसरे दिन वे विकेटकीपिंग नहीं कर पाए. चौथे दिन उनकी वापसी को लेकर सस्पेंस बना हुआ है.
Rishabh Pant Injury Update: भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया की चिंता बढ़ गई है. विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत के कंधे पर काफी चोट लगी है, जिसके कारण उनकी मूवमेंट अब सीमित हो गई है. चोट के चलते पंत ने मैच के तीसरे दिन विकेटकीपिंग भी नहीं की और उनकी जगह ध्रुव जुरेल ने विकेटकीपिंग का जिम्मा संभाला. अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या पंत चौथे दिन मैदान पर वापसी कर पाएंगे?
भारतीय गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने पंत के चोट पर अपडेट दिया है. पंत को दूसरे दिन बल्लेबाजी के दौरान चोट लगी थी. इसके बाद उन्हें ड्रेसिंग रूम में हाथ पर पट्टी बांधे हुए देखा गया था. जिसके बाद पंत ने तीसरे दिन विकेटकीपिंग नहीं किया. मोर्ने मोर्कल ने दिन का खेल खत्म होने के बाद बताया कि पंत के कंधे पर चोट काफी है और इसी वजह से उनकी मूवमेंट प्रभावित हुई.
मोर्कल ने पंत के चोट पर दिया अपडेट
मोर्कल ने कहा कि पंत के कंधे पर चोट लगी है और टीम ने रात में भी उनकी स्थिति को लेकर चर्चा की थी. मंगलवार सुबह वार्मअप के दौरान उनकी मूवमेंट भी सीमित नजर आई. भारतीय गेंदबाजी कोच ने कहा कि टीम रातभर पंत की स्थिति पर नजर रखेगी और उसे उम्मीद है कि वह बुधवार को चौथे दिन विकेटों के पीछे मौजूद होंगे.
ये भी पढ़ें: Prasidh Krishna: टीम इंडिया को मिला तीनों फॉर्मेट का हथियार! मोर्कल ने बताया क्यों खास है ये तेज गेंदबाज
पंत का विकेट के पीछे होना क्यों है इतना अहम?
मोर्कल ने पंत की अहमियत बताते हुए कहा कि विकेट के पीछे उनकी मौजूदगी टीम के लिए महत्वपूर्ण है. उनके मुताबिक पंत की खेल को समझने की क्षमता असाधारण है. यही वजह है कि टीम मैनेजमेंट उनकी चोट को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहेगा. अगर पंत पूरी तरह फिट नहीं होते हैं, तो ध्रुव जुरेल को एक बार फिर विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालनी पड़ सकती है.
पहले भी चोट को लेकर उठी थी चिंता
दूसरे टेस्ट के पहले दिन पंत को श्रीलंकाई गेंदबाज की शॉर्ट गेंद पर चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर जाना पड़ा था. हालांकि बाद में उन्होंने बल्लेबाजी जारी रखी और 63 रन की पारी खेली. अब कंधे की चोट ने उनकी विकेटकीपिंग को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. टीम के लिए राहत की बात यह है कि मोर्कल ने चौथे दिन उनकी वापसी की उम्मीद जताई है.
चौथे दिन पंत खेलेंगे या नहीं?
फिलहाल पंत के चौथे दिन मैदान पर उतरने को लेकर अंतिम फैसला नहीं हुआ है. उनकी स्थिति पर रातभर नजर रखी जाएगी और उनकी फिटनेस के आधार पर फैसला लिया जाएगा. यानी बुधवार को पंत के मैदान पर उतरने से पहले फिटनेस टेस्ट सबसे बड़ा सवाल होगा. अगर उनकी मूवमेंट बेहतर होती है तो वह विकेटकीपिंग के लिए वापसी कर सकते हैं, लेकिन चोट की स्थिति देखते हुए टीम प्रबंधन उनके साथ किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहेगा.
ये भी पढ़ें: Video: ‘डरो मत, खेलो...’, सरफराज खान की श्रीलंकाई कप्तान को मजेदार स्लेजिंग, स्टंप माइक में कैद हुई आवाज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए