IND vs SL 2nd Test Day 2 Live: भारत का स्कोर 350 के पार, ऋषभ पंत और जुरेल पर टिकी निगाहें
भारत बनाम श्रीलंका (फोटो- सोशल मीडिया)
IND vs SL दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल कुछ ही देर में शुरू होने वाला है. पहले दिन भारतीय टीम ने 5 विकेट पर 300 रन बनाए, जिसमें देवदत्त पडिक्कल का शानदार शतक शामिल था. आज ध्रुव जुरेल और सारांश जैन से बड़ी पारियों की उम्मीद है.
IND vs SL 2nd Test Day 2 Live Score Update: भारत का स्कोर 350 के पार
भारतीय टीम का स्कोर 350 के पार हो गया है. ऋषभ पंत ने आकर मोमेंट्म ही चेंज कर दिया. पंत 30 रन बनाकर खेल रहे हैं. वहीं जुरेल 27 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. 97 ओवर के बाद भारत का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 354 रन है.
IND vs SL 2nd Test Day 2 Live Score Update: सारांश जैन लौटे पवेलियन
33 साल की उम्र में डेब्यू करने वाले सारांश जैन महज 6 रन बनाकर आउट हो गए. भारत का छठा विकेट 307 के स्कोर पर गिरा. अब बल्लेबाजी के लिए ऋषभ पंत की एंट्री हुई है.
IND vs SL 2nd Test Day 2 Live Score Update: दूसरे दिन का खेल शुरू
दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है. भारत ने दिन के पहले ओवर में 4 रन जोड़े है. अब भारत का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 304 रन हो गया है.
IND vs SL 2nd Test Day 2 Live Score Update: क्या ऋषभ पंत करेंगे बल्लेबाजी
पहले दिन बल्लेबाजी के दौरान ऋषभ पंत चोटिल हो गए थे. पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने कहा कि पंत दूसरे दिन बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं. अब देखना होगा कि पंत बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे या नहीं.
IND vs SL 2nd Test Day 2 Live Score Update: दूसरे दिन का खेल जल्द होगा शुरू
दूसरे दिन का खेल कुछ ही देर में शुरू होगा. पहले दिन भारतीय टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 300 रन बनाए. देवदत्त पडिक्कल ने 117 रन की पारी खेली. वहीं शुभमन गिल ने अर्धशतक बनाया. आज ध्रुव जुरेल और सारांश जैन से बड़ी पारी की उम्मीद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए