VIDEO: कालीन भैया पहुंचे पटना, Mirzapur The Movie पर बोले- फिल्म में दिखेगी वो कहानी जो सीरीज में नहीं दिखी

Updated:
विज्ञापन
Mirzapur The Movie के स्टारकास्ट पटना पहुंचे

पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा 'मिर्जापुर द मूवी' के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे. कालीन भैया ने फिल्म में दिखाई जाने वाली अनदेखी कहानी और बॉक्स ऑफिस के दबाव पर अपनी राय रखी. जानें क्या बोले.

विज्ञापन

Mirzapur The Movie : ‘मिर्जापुर’ के कालीन भैया यानी पंकज त्रिपाठी एक बार फिर उसी अंदाज में लौट रहे हैं, लेकिन इस बार कहानी वेब सीरीज से निकलकर बड़े पर्दे पर पहुंच चुकी है. ‘मिर्जापुर द मूवी’ को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता के बीच फिल्म की स्टार कास्ट शनिवार को पटना पहुंची. पंकज त्रिपाठी के साथ गुड्डू पंडित यानी अली फजल और मुन्ना त्रिपाठी का किरदार निभाने वाले दिव्येंदु शर्मा ने प्रभात खबर से खास बातचीत की.

आपके शहर में

विज्ञापन

फिल्म में दिखेगी ‘मिर्जापुर’ की अनदेखी कहानी

फिल्म और वेब सीरीज के फॉर्मेट को लेकर पंकज त्रिपाठी ने कहा कि दोनों में सबसे बड़ा अंतर ड्यूरेशन का है. सीरीज में कहानी को विस्तार देने के लिए अधिक समय मिलता है, जबकि फिल्म के लिए सीमित समय में कहानी को पर्दे पर उतारना होता है. उन्होंने साफ किया कि फिल्म में कहानी को छोटा नहीं किया गया है, बल्कि दर्शकों को ऐसी कहानी देखने को मिलेगी, जो अब तक ‘मिर्जापुर’ के किसी सीजन में नहीं दिखाई गयी है.

‘बॉक्स ऑफिस के नंबर गेम से डर नहीं लगता’

क्या सफल वेब सीरीज के बाद फिल्म बनाना बॉक्स ऑफिस के दबाव में आने जैसा है? इस सवाल पर कालीन भैया बिल्कुल बेफिक्र नजर आए. पंकज त्रिपाठी ने कहा कि अगर डर रहता तो फिल्म बनाते ही क्यों. उन्होंने फिल्म को एंटरटेनिंग बताते हुए उम्मीद जतायी कि जिस तरह दर्शकों ने ‘मिर्जापुर’ को पसंद किया है, उसी तरह फिल्म को भी दर्शकों का प्यार मिलेगा.

‘मिर्जापुर’ के बाद किस सीरीज पर बने फिल्म?

जब पंकज त्रिपाठी से पूछा गया कि ‘मिर्जापुर’ जैसी किसी और दमदार वेब सीरीज पर फिल्म बननी चाहिए तो उनकी पसंद क्या होगी, उन्होंने तुरंत ‘क्रिमिनल जस्टिस’ का नाम लिया. उनके इस जवाब ने यह भी संकेत दिया कि वह बड़े पर्दे पर मजबूत और लेयर्ड कहानी वाले किरदारों की संभावनाओं को देखते हैं.

रवि किशन की एंट्री पर बोले- ‘कमाल था’

‘मिर्जापुर द मूवी’ में रवि किशन की एंट्री को लेकर भी पंकज त्रिपाठी से सवाल किया गया. हालांकि उन्होंने फिल्म में रवि किशन की भूमिका या कहानी से जुड़े विवरण बताने से इनकार किया. उन्होंने कहा कि फिल्म देखने के बाद ही इसका पता चलेगा. वहीं रवि किशन की तारीफ करते हुए पंकज त्रिपाठी ने कहा कि उनका काम शानदार है और ‘रवि भैया कमाल थे.’

बिहार से पंकज त्रिपाठी का खास रिश्ता

पटना पहुंचने के दौरान पंकज त्रिपाठी ने बिहार से अपने जुड़ाव और यहां शूटिंग के अनुभवों पर भी बातचीत की. बिहार से आने वाले पंकज त्रिपाठी के लिए पटना हमेशा खास रहा है. उनकी मौजूदगी ने फिल्म को लेकर स्थानीय दर्शकों की उत्सुकता भी बढ़ा दी है.

भोजपुरी सिनेमा पर भी रखी राय

बातचीत के दौरान भोजपुरी सिनेमा और उसकी मौजूदा स्थिति पर भी चर्चा हुई. पंकज त्रिपाठी ने क्षेत्रीय सिनेमा की संभावनाओं को लेकर अपनी बात रखी. उनके अनुसार मजबूत कहानी और अच्छे कंटेंट के जरिए किसी भी भाषा का सिनेमा दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंच सकता है.

Also Read : VIDEO: खान सर पर महिला का आरोप, ‘जान से मरवाने की धमकी मिली’, पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन