यशस्वी जायसवाल के 'हेडबट' पर मचा बवाल, ICC के एक्शन से पहले भारत ने किया बचाव
यशस्वी जायसवाल में फर्नांडो के बीच गहमागहमी (फोटो- सोशल मीडिया)
श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो के बीच हुई गर्मागर्म बहस पर टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने अपना पक्ष रखा है. कोटक ने जायसवाल का बचाव करते हुए इसे 'हीट ऑफ द मोमेंट' बताया है. अब सबकी निगाहें ICC के फैसले पर टिकी हैं.
Sitanshu Kotak on Yashasvi Jaiswal: श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो के बीच हुए विवाद पर टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने प्रतिक्रिया दी है. कोटक ने जायसवाल का बचाव करते हुए कहा कि यह घटना ‘हीट ऑफ द मोमेंट’ में हुई और संभव है कि श्रीलंकाई टीम की तरफ से कुछ उकसावे वाली बात कही गई हो.
भारत ने दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट पर 300 रन बनाए. दिन का खेल समाप्त होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोटक से जायसवाल और फर्नांडो के बीच हुई घटना को लेकर सवाल किया गया.
Yashasvi Jaiswal: ‘उन्हें कुछ कहा गया होगा’
सितांशु कोटक ने माना कि जायसवाल को फर्नांडो के इतने करीब नहीं जाना चाहिए था, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि मैदान पर भावनाएं गर्म होने के दौरान ऐसी स्थिति बन सकती है.
उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि उन्होंने उससे कुछ कहा होगा और यह उस समय की भावनाओं में हुआ होगा. जाहिर तौर पर जायसवाल को इतना करीब नहीं जाना चाहिए था, लेकिन जब आप उस पल में होते हैं तो ऐसा हो सकता है.”
जायसवाल को फर्नांडो ने 45 रन के स्कोर पर बोल्ड किया था. इसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच बहस हुई और कई श्रीलंकाई खिलाड़ी भी वहां पहुंच गए. इसी दौरान जायसवाल और फर्नांडो के सिर आपस में टकराते हुए दिखाई दिए.
ये भी पढ़ें: असिथा फर्नांडो से भिड़ना यशस्वी जायसवाल को पड़ेगा भारी? ICC लगा सकती है लाइफटाइम बैन, जानें क्या है नियम
श्रीलंका के गेंदबाजी कोच ने मामले पर क्या कहा?
श्रीलंका के तेज गेंदबाजी कोच रयान वान नीकर्क ने इस घटना पर टिप्पणी करने से बचते हुए मामले को मैच रेफरी पर छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि मैदान पर हुई बहस भावनाओं का नतीजा हो सकती है. उन्होंने कहा, “मैदान पर हुई बहस शायद भावनाओं का नतीजा थी. मैं इसे मैच रेफरी पर छोड़ना चाहूंगा.”
अब इस मामले में मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट की रिपोर्ट अहम होगी. ICC यह तय करेगा कि जायसवाल का व्यवहार किस श्रेणी के अपराध के तहत आता है.
ICC के फैसले पर Yashasvi Jaiswal की टिकी नजर
ICC के नियमों के तहत अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान शारीरिक हमला और हिंसा को गंभीर अपराध माना जाता है. ऐसे मामलों में Level 4 का अपराध सबसे गंभीर श्रेणी में आता है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि जायसवाल के खिलाफ किस स्तर की कार्रवाई की जाएगी. घटना की समीक्षा और मैच अधिकारियों की रिपोर्ट के बाद ही उनकी सजा को लेकर तस्वीर साफ होगी.
ये भी पढ़ें: VIDEO VIRAL: आउट होते ही तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो से भिड़े यशस्वी जायसवाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए