अंतिम सोमवारी पर बेतिया के शिव मंदिरों में उमड़ी भीड़, जलाभिषेक के लिए लगी लंबी कतार

Updated:
विज्ञापन
सागर पोखरा मनोकामना शिव मंदिर में पूजा अर्चना करते शिवभक्त | Prabhat Khabar Network

श्रावण की अंतिम सोमवारी पर बेतिया के प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. भक्तों ने जलाभिषेक और पूजा-अर्चना कर भगवान शिव से सुख-समृद्धि की कामना की. मंदिरों में दिनभर भक्तिमय माहौल रहा.

विज्ञापन

सावन की चौथी सोमवारी: श्रावण मास की अंतिम सोमवारी पर सोमवार को शहर के प्रमुख शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. सुबह से ही भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की कतार लग गयी. सागर पोखरा स्थित मनोकामना शिव मंदिर, पिउनीबाग शिव मंदिर, हरिवाटिका शिव मंदिर, बेतिया राज परिसर के ऐतिहासिक जोड़ा शिवालय और तीन लालटेन महादेव मंदिर में दिनभर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष गूंजते रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

मनोकामना महादेव के दरबार में उमड़ी भीड़

सागर पोखरा स्थित मनोकामना शिव मंदिर में सुबह से ही बड़ी संख्या में शिवभक्त पहुंचने लगे. श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर बेलपत्र, फूल, धतूरा और प्रसाद अर्पित किया. भक्तों ने भोलेनाथ से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की.

शिवभक्त अमित गिरी ने बताया कि सावन की सोमवारी पर मनोकामना महादेव के दर्शन और जलाभिषेक का विशेष महत्व है. अंतिम सोमवारी होने के कारण इस बार श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला. मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्तिमय माहौल बना रहा.

प्रमुख शिवालयों में हुई विशेष पूजा

पिउनीबाग शिव मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही. आचार्य उमेश शास्त्री की देखरेख में विशेष पूजा-अर्चना और जलाभिषेक कराया गया. सुबह से ही भक्तों का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया था.

हरिवाटिका शिव मंदिर में भी दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही. वहीं बेतिया राज परिसर स्थित ऐतिहासिक जोड़ा शिवालय में भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर विधिवत पूजा-अर्चना की. तीन लालटेन महादेव मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे.

जयघोष से शिवमय हुआ शहर

अंतिम सोमवारी पर मंदिरों में घंटियों की गूंज, मंत्रोच्चार और शिवभक्तों के जयघोष से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा. श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ से परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की. सुबह से शाम तक प्रमुख मंदिरों में भक्तों की भीड़ बनी रही.

यह भी पढे़ं

एक लाख और बुलेट बनी मौत का कारण? घर में मिला महिला का शव, छह माह की मासूम हुई बेसहारा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन