एक लाख और बुलेट बनी मौत का कारण? घर में मिला महिला का शव, छह माह की मासूम हुई बेसहारा
सांकेतिक तस्वीर , AI GENERATED IMAGE
मोतिहारी के सिकटा में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता की बेरहमी से हत्या कर दी गई. घटना के बाद ससुराल पक्ष छह माह की बच्ची को लेकर फरार हो गया. पुलिस ने पति, देवर और सास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
Motihari News: सिकटा. स्थानीय थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. घटना बीती रात की बतायी जा रही है. मृतका की पहचान राहुल साह की पत्नी रिंकू कुमारी के रूप में हुई है. घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग छह माह की बच्ची को लेकर फरार हो गए. मृतका के पिता रामरूप साह के आवेदन पर पुलिस ने पति राहुल साह, देवर रोहित कुमार और सास को नामजद किया है.
आपके शहर में
Sikta News: शादी के बाद से दहेज की मांग का आरोप
मृतका के पिता पूर्वी चंपारण जिले के रामगढ़वा थाना क्षेत्र के चिउटाहा गांव निवासी रामरूप साह ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उन्होंने बेटी रिंकू की शादी वर्ष 2025 में हिंदू रीति-रिवाज से की थी.
आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में एक लाख रुपये और बुलेट मोटरसाइकिल की मांग करने लगे. मांग पूरी नहीं होने पर रिंकू पर दबाव बनाया जाता था और उसे जान से मारने की धमकी भी दी जाती थी.
घर का दरवाजा बाहर से मिला बंद
पिता के अनुसार, 22 अगस्त को उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गयी है. सूचना मिलने के बाद वे लक्ष्मीपुर पहुंचे तो घर का दरवाजा बाहर से बंद मिला.
इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी. पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाया. घर के अंदर रिंकू का शव पड़ा मिला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच, बेतिया भेज दिया.
छह माह की बच्ची को लेकर ससुराल पक्ष फरार
घटना के बाद मृतका के ससुराल पक्ष के लोग छह माह की बच्ची को लेकर फरार बताए जा रहे हैं. पुलिस नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.
पति समेत तीन पर प्राथमिकी
मृतका के पिता के आवेदन के आधार पर पुलिस ने पति राहुल साह, देवर रोहित कुमार और सास को नामजद किया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
थानाध्यक्ष नीतीश कुमार मौर्य ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर दो साल तक यौन शोषण का आरोप, निजी वीडियो वायरल करने की धमकी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए