बेतिया: जर्जर सड़क और जलजमाव से मिलेगी राहत, वार्ड 17 में 1.20 करोड़ से बनेगी पीसीसी सड़क व आरसीसी नाला

Updated:
विज्ञापन

महापौर गरिमा देवी सिकारिया

बेतिया के वार्ड 17 में वर्षों से जर्जर सड़क और जलजमाव से परेशान लोगों को अब जल्द राहत मिलेगी. 1.20 करोड़ की लागत से पीसीसी सड़क और आरसीसी नाला निर्माण का कार्य शुरू होगा. यह योजना मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास के तहत होगी.

विज्ञापन

Bettiah News: बेतिया. नगर निगम क्षेत्र में आधारभूत संरचना को मजबूत करने और नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गयी है. वार्ड 17 में वर्षों से जर्जर सड़क और जलजमाव की समस्या से परेशान लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद है. बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (बुडको) की ओर से सड़क एवं नाला निर्माण के लिए निविदा जारी कर दी गयी है. योजना के तहत करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से पीसीसी सड़क और आरसीसी नाला का निर्माण किया जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

जर्जर सड़क और जलजमाव से मिलेगी राहत

महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि वार्ड 17 के हजारीमल धर्मशाला से त्रिमूर्ति चौक तक तथा लाल बाजार चौक से तीन लालटेन चौक तक पीसीसी सड़क एवं आरसीसी नाला निर्माण किया जाना है.

लंबे समय से इस इलाके के लोगों को जर्जर सड़क और बरसात के दिनों में जलजमाव की समस्या का सामना करना पड़ रहा था. निर्माण कार्य पूरा होने के बाद लोगों को इन समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है.

1 करोड़ 20 लाख रुपये से होगा निर्माण

जारी निविदा के अनुसार योजना की प्राक्कलित राशि 1 करोड़ 20 लाख 61 हजार 300 रुपये है. निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए चार माह की अवधि निर्धारित की गयी है.

बुडको के स्थानीय परियोजना निदेशक की ओर से ई-टेंडरिंग के माध्यम से सक्षम एवं इच्छुक संवेदकों से निविदा आमंत्रित की गयी है.

25 अगस्त तक कर सकेंगे ई-टेंडरिंग

इच्छुक संवेदक 25 अगस्त 2026 तक ई-टेंडरिंग पोर्टल के माध्यम से निविदा अपलोड कर सकेंगे. योजना के तहत सड़क और नाला निर्माण से जुड़े कार्य निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कराये जाएंगे.

हजारों लोगों को होगा फायदा

सड़क और नाला निर्माण पूरा होने के बाद वार्ड 17 के हजारों निवासियों के साथ-साथ इस सघन शहरी क्षेत्र से गुजरने वाले आम राहगीरों को भी आवागमन में सुविधा होगी.

खासकर बरसात के दिनों में जलजमाव की समस्या से लोगों को काफी परेशानी होती थी. आरसीसी नाला बनने के बाद जल निकासी व्यवस्था बेहतर होने और जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान की उम्मीद है.

मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत होगा काम

महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि यह योजना मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत शहर के विकास को गति देगी. सड़क एवं नाला निर्माण से वार्ड 17 की आधारभूत सुविधाओं में सुधार होगा और लोगों को लंबे समय से चली आ रही समस्या से राहत मिलेगी.

यह भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर दो साल तक यौन शोषण का आरोप, निजी वीडियो वायरल करने की धमकी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन