शादी का झांसा देकर दो साल तक यौन शोषण का आरोप, निजी वीडियो वायरल करने की धमकी
सांकेतिक तस्वीर
बगही थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक महिला का दो वर्षों तक यौन शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है. पीड़िता के निजी वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी गई, जिसके बाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है. मामले की जांच जारी है.
Bettiah News: बेतिया. बैरिया थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक महिला का करीब दो वर्षों तक यौन शोषण करने और निजी वीडियो वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है. पीड़िता के आवेदन पर पुलिस ने बगही निवासी रोहित जायसवाल, प्रिंस जायसवाल, झुनझुन जायसवाल और सुभावती देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
आपके शहर में
शादी का भरोसा देकर नजदीकी बढ़ाने का आरोप
प्राथमिकी के अनुसार, पीड़िता पहले से शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं. आरोप है कि रोहित जायसवाल ने उससे नजदीकी बढ़ायी और शादी करने का भरोसा दिया. साथ ही पति से तलाक दिलाने की बात कही.
पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद आरोपी उसे अलग-अलग स्थानों पर ले गया और उसका यौन शोषण किया. महिला द्वारा शादी का दबाव बनाने पर कथित रूप से निजी वीडियो वायरल करने की धमकी दी गयी.
मारपीट और धमकी देने का भी आरोप
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके साथ मारपीट की गयी और उसे धमकी भी दी गयी. मामले में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपों की जांच कर रही है.
जांच के बाद होगी गिरफ्तारी की कार्रवाई
बैरिया थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मामले की जांच की जा रही है. जांच में आरोप सही पाये जाने पर आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी.
थानाध्यक्ष ने बताया कि यदि आरोपी फरार रहते हैं तो उनकी चल-अचल संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया भी अपनायी जाएगी.
क्या कहते हैं थानाध्यक्ष
थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है. जांच के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी. फरार रहने की स्थिति में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें: डायबिटीज के मरीजों में बढ़ रहा लीवर फाइब्रोसिस और सिरोसिस का खतरा, 10 साल से अधिक पुराने मरीज रहें सतर्क
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए