नरकटियागंज के विद्या मंदिर में राखी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित, भाई-बहन के प्रेम की दिखी झलक
प्रतियोगिता में छात्र छात्राएं व शिक्षक
गोदावरी देवी रामचंद्र प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर, नरकटियागंज में 'राखी बनाओ' प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कक्षा 1 से 10 तक की छात्राओं ने रंग-बिरंगे धागों और मोतियों से आकर्षक राखियां बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया.
Bettiah News: नरकटियागंज. गोदावरी देवी रामचंद्र प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर, पुरानी बाजार में रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया. प्रतियोगिता में कक्षा प्रथम से दशम तक की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. छात्राओं ने रंग-बिरंगे धागों, मोतियों और विभिन्न सजावटी सामग्रियों का उपयोग कर आकर्षक राखियां तैयार कीं और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया.
आपके शहर में
Narkatiaganj News: छात्राओं ने रंग-बिरंगी राखियां बनाकर दिखाई प्रतिभा
प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने रंग-बिरंगे धागों, मोतियों और विभिन्न सजावटी सामग्रियों का इस्तेमाल कर आकर्षक राखियां तैयार कीं. अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मकता के जरिए छात्राओं ने एक से बढ़कर एक राखियां बनायीं.
राखी भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक : प्रधानाचार्य
विद्यालय के प्रधानाचार्य वाणी कांत झा ने कहा कि राखी भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का प्रतीक होने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, परंपरा और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने वाला पर्व है.
उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में सृजनात्मकता और आत्मविश्वास बढ़ता है. साथ ही स्वदेशी वस्तुओं के प्रति रुचि भी विकसित होती है.
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भैया-बहन पुरस्कृत
कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी नितेश कुमार वर्मा, सह प्रमुख रवि कुमार द्विवेदी, कलाधर पाठक, आचार्या स्मिता कुमारी, नीता मेहता सहित अभिभाविकाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही.
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भैया-बहनों को विद्यालय की ओर से पुरस्कृत किया गया. पुरस्कार देकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया.
विद्यालय परिसर में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में भाई-बहन के प्रेम, संस्कार और भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली. रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर दिया.
यह भी पढ़ें: 3 साल की गरिमा को न्याय दिलाने सड़क पर उतरा नेपाल, वीरगंज-पथलैया मार्ग चौथे दिन भी बंद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए